होम / Rajasthan Cabinet Reshuffle LIVE Updates कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों के इस्तीफे लिए

Rajasthan Cabinet Reshuffle LIVE Updates कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों के इस्तीफे लिए

Harpreet Singh • LAST UPDATED : November 20, 2021, 9:20 pm IST

इंडिया न्यूज, जयपुर :
Rajasthan Cabinet Reshuffle LIVE Updates :
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में फेरबदल करने के फैसले को कांग्रेस हाईकमान ने मंजूरी दे दी है। शनिवार शाम को कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए हैं। अब रविवार को नया मंत्रिमंडल बनाया जाएगा।

सभी नए मंत्रियों को शाम 4 बजे शपथ दिलवाई जाएगी। वहीं शपथ समारोह से पहले दोपहर 2 बजे पीसीसी कार्यालय में सभी विधायकों को बुलाया गया है। दरअसल पिछले दिनों गहलोत सरकार ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के मुद्दे को मंजूरी देने के लिए कांग्रस हाईकमान से बात की थी।

यह फेरबदल 2023 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। जिसमें नए सिरे से मंत्रिमंडल में सभी नए मंत्रियों को चुनकर शपथ दिलवाई जाएगी। 3 मंत्रियों ने तो पहले ही इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद शनिवार शाम को पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया।

ब्राह्मण चेहरे को मिल सकता है मौका Rajasthan Cabinet Reshuffle LIVE Updates

सूत्रों से पता चला है कि गोविंद सिंह डोटासरा, हरीश चौधरी और रघु शर्मा की जगह दो जाट और 1 ब्राह्मण चेहरे को मौका मिल सकता है। वहीं यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि रामलाल जाट, बृजेंद्र सिंह ओला, हेमाराम चौधरी, नरेंद्र बुडानिया में से किसी को मंत्री बनाया जा सकता है।

वहीं निर्दलीय महादेव सिंह खंडेला का नाम भी दावेदारों में है। रघु शर्मा की जगह राजेंद्र पारीक, महेश जोशी, राजुकमार शर्मा दावेदार हैं। हेमाराम, रामलाल जाट और ओला पहले भी गहलोत के साथ मंत्री रह चुके हैं। महेश जोशी गहलोत के शुरू से ही बहुत नजदीक माने जाते हैं और अभी सरकारी मुख्य सचेतक हैं।

राजेंद्र सिंह गुढ़ा और खंडेला भी चर्चा में Rajasthan Cabinet Reshuffle LIVE Updates

वहीं बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में एंट्री करने वाले राजेंद्र सिंह गुढ़ा भी मंत्री पद के दावेदार हैं। बसपा से कांग्रेस में आने वाले 6 विधायक में से 1 हो ही मंत्री पद मिल सकता है बाकी 5 को संसदीय सचिव बनाकर या राजनीतिक नियुक्तियां देकर संतुष्ट किया जा सकता है। निर्दलीय विधायकों में से महादेव सिंह खंडेला और संयम लोढ़ा के नाम चर्चा में हैं।  Rajasthan Cabinet Reshuffle LIVE Updates

दलित वर्ग से मिल सकता है मंत्री Rajasthan Cabinet Reshuffle LIVE Updates

गहलोत सरकार में मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन के बाद कोई दलित कैबिनेट मंत्री नहीं है। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मास्टर भंवरलाल मेघवाल की जगह मंजू मेघवाल को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं दलित वर्ग से खिलाड़ी लाल बैरवा, परसराम मोरदिया, अशोक बैरवा, गोविंद मेघवाल भी दावेदार हैं।

Read More : IPL 2022 Will be Played in India भारत में खेले जाएंगे IPL 2022 के सभी मैच

Read More : 219 Km Fastest Ball in cricket History हसन अली ने 219 की रफ्तार से गेंद फेंकी

Read More : Top 5 Highest Run Scorer in T20 Career टी20 इंटरनेश्नल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Samsung Galaxy S22: Samsung के इस प्रीमियम फोन का दाम हुआ आधा, लोगों में इसे खरीदने के लिए लगी होड़- Indianews
Nissan Magnite: 7 लाख से कम बजट में ये है जबरदस्त SUV, इसमें मिलते हैं ये शानदार फीचर्स- Indianews
Tobol Secret Weapon: क्या है टोबोल? कई विमानों को प्रभावित करने वाला रूस का गुप्त हथियार – India News
India Post Recruitment 2024: 10वीं पास पर डाक विभाग में निकली भर्ती, 60 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी- Indianews
Andhra Student Dies: किर्गिस्तान में आंध्र प्रदेश के 20 वर्षीय मेडिकल छात्र की मौत, झरने में फंसने की वजह से हुई घटना – India News
Sarkari Naukri without Exam: बिना परीक्षा दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें कौन से हैं ऑप्शन- Indianews
Mumbai Airport: करोड़ों के हीरे नूडल्स में मिले, मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार – India News
ADVERTISEMENT