India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News: भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस को भंग करने की बात करने वाली कांग्रेस ने वोट बटोरने के लिए गांधी जी को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लिया है। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेसियों के जीवन में गांधीवाद दिखाई नहीं देता, लेकिन भाजपा महात्मा गांधी के योगदान को कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अशोक गहलोत ने गांधी वाटिका संग्रहालय का उद्घाटन जल्दबाजी में किया था, जिसके कारण कई काम अधूरे रह गए। अब जब ये काम पूरे हो रहे हैं तो गहलोत विरोध कर रहे हैं।
Suryakanta Vyas Died: राजस्थान की MLA रहीं सूर्यकांता व्यास का निधन, लंबे समय से चल रही थी बीमार
अग्रवाल ने कहा कि भाजपा महात्मा गांधी के प्रति अपनी आस्था दिखा रही है। गांधी वाटिका संग्रहालय के उद्घाटन को लेकर खींचतान जारी है। भाजपा समर्थकों का मानना है कि गहलोत साहब को चिंता करने की जरूरत नहीं है, जल्द ही उद्घाटन होगा। उनका यह भी कहना है कि कांग्रेस ने गांधी के सपनों को पूरा नहीं किया और अब उनकी वकालत कर रही है, यह चूहे को खाकर बिल्ली का हज को जाने जैसा है।
CM योगी मुझसे करते हैं प्यार और रात में वीडियो कॉल! इस महिला के दावे से UP में मचा हड़कंप
यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा सरकार दबाव में न आए और समय आने पर उद्घाटन होगा। गांधी और अंबेडकर के नाम पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस की भी आलोचना की जा रही है, खासकर यह याद दिलाया जा रहा है कि कांग्रेस ने 1952 के चुनाव में अंबेडकर को टिकट नहीं दिया था।