India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News:  जयपुर के जलदाय विभाग ने चारदीवारी क्षेत्र में जलापूर्ति के समय में बदलाव की घोषणा की है। 23 अक्टूबर से, जलापूर्ति सुबह 3:30 बजे की बजाय सुबह 5 बजे से शुरू होगी। नए पंप हाउस के निर्माण के चलते यह निर्णय लिया गया है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता शुभॉशु दीक्षित ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति का समय नीचे लिखा है।

  • चौकड़ी पुरानी बस्ती: 5:00 से 6:56 बजे
  • चौकड़ी तोपखाना: 7:15 से 8:49 बजे
  • चौकड़ी गंगापोल: 9:15 से 10:25 बजे
  • चौकड़ी मोदीखाना: 11:00 से 12:10 बजे

Begusarai Murder: खौफनाक मंजर! टुकड़ों में बरामद हुई कोचिंग टीचर की लाश, जानें पूरा मामला

अन्य क्षेत्रों में समय:

  • चौकड़ी रामचंद्र: 3:00 से 3:49 बजे
  • चौकड़ी घाट: 4:10 से 5:06 बजे
  • सूरज कॉलोनी, दीवान कॉलोनी: 5:20 से 6:40 बजे
  • सैयद कॉलोनी, शिकारियों की मोरी: 7:00 से 8:15 बजे

अमानीशाह पंप हाउस से भी जलापूर्ति के समय में परिवर्तन किया गया है। अब सुबह की सप्लाई 6:30 से 7:30 बजे के बीच होगी। यह बदलाव स्थानीय निवासियों के लिए राहत लाएगा।

MP News: मध्य प्रदेश में दिवाली से पहले बड़ा तोहफा! सरकार दे रही 1 लाख नौकरियां