India News RJ (इंडिया न्यूज़) ,Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो नाबालिग लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। फिर लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल देता था। पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से कई मामले दर्ज हैं। ये लोग किराए के मकान में सेक्स रैकेट चला रहे थे।
न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चल रहा था अड्डा
इस मामले पर सीओ सिटी मीनाक्षी लेघा ने बताया कि न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में यह अड्डा चल रहा था। जिसमें छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेला जाता था। संगरिया की एक महिला और युवती ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया था। पीड़ित महिला की काउंसलिंग करने पर पता चला कि जो महिला खुद को लड़की की मां बताकर उसके साथ आई थी, वह वास्तव में उसकी असली मां नहीं है।
कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने पीड़ित लड़की और महिला को बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया। तब पता चला कि खुद को दलित समाज का नेता बताने वाला हनुमानगढ़ जिले के धोलीपाल गांव का रहने वाला लालचंद लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अपने साथ ले जाता था और उनके साथ दुष्कर्म करने के बाद उन्हें देह व्यापार में धकेल देता था। इतना ही नहीं ये आरोपी लोगों को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे भी ऐंठते थे।
इस काम में पूजा नाम की महिला और जिनरामजस नाम का युवक इनका साथ दे रहे थे। सीओ सिटी मीनाक्षी ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
Delhi Mobile Tower Crime: मोबाइल टावरों से महंगे उपकरणों की चोरी, दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता