India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Next CM: राजस्थान की जनता ने विधानसभा चुनाव में वोट करके अपने पसंद को बताया है। जनता ने बीजेपी (भातीय जनता पार्टी) पर अपना भरोसा जताया है। चुनाव के नतीजे को घोषित किए हुए एक हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इसके बाद अबतक राजस्थान को अपना मुखिया नहीं मिल पाया है। इन सबके बीच अब ख़बर यह है कि दो बार मुख्यमंत्री पद पर रह चुकी भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से फोन पर बात की है।
- नतीजे को घोषित किए हुए एक हफ्ते पूरे हो चुके
- वसुंधरा राजे ने जेपी नड्डा से फोन पर बात की
सूत्रों ने दी जानकारी
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक उन्होने अध्यक्ष से एक साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग की है। अगर ऐसा होता है तो वसुंधरा राजे इस बार तीसरी बार मुख्यमंत्री बन जाएंगी। हालांकि इस बात को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सीएम पद की भर्ती के लिए पार्टी द्वारा शुक्रवार को विधायक दल की बैठक की गई थी। जिसमें पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। मिल रही जानकारी के मुताबिक आज (सोमवार) सभी पर्यवेक्षक राजस्थान पहुंचकर विधायकों से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद विधायक दल की बैठक होनी है। जिसमें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने की संभावना है।
सीेएम रेस की लिस्ट में ये नाम
राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के लिए एक दर्जन नेताओं ने अपनी दावेदरी जताई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि किसे यह पद सौंपा जाएगा। सीएम रेस की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम दीया कुमारी का है। उनके अलावा किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह शेखावत, ओम माथुर, अश्वनी वैष्णव और बाब बालकनाथ के भी नाम शामिल हैं।
Also Read:-
- कैसा होना चाहिए बच्चों का स्टडी रूम, जानें ये वास्तु नियम
- Mahua Moitra: सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी महुआ मोइत्रा, निष्कासन को देंगी चुनौती