India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Weather: राजस्थान में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। बाड़मेर सबसे गर्म इलाका रहा। फतेहपुर सबसे ठंडा इलाका रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
सप्ताह की शुरुआत में पारा 5 डिग्री से नीचे गिरा
हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि इस सप्ताह की शुरुआत में पारा 5 डिग्री से नीचे चला गया था। बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य शहरों के तापमान का क्या रहा हाल
राज्य के अन्य शहरों के तापमान की बात करें तो सिरोही में अधिकतम तापमान 23.9 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, फतेहपुर में अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम तापमान 8.8, सीकर में अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। इसी तरह जालौर में अधिकतम तापमान 30.9 व न्यूनतम 11.4, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम 10.4, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 30.4 व न्यूनतम 10.2 तथा चूरू में अधिकतम तापमान 28.2 व न्यूनतम 11.2 डिग्री रहा।
सावधान! अगर सुबह उठते ही नजर आते हैं ये 6 संकेत तो हो जाएगा किडनी फेल, दिखने लगेगा मौत का मंजर?
यहां अधिकतम तापमान किया गया दर्ज
बाड़मेर में अधिकतम तापमान 32.2 व न्यूनतम 16.4 डिग्री रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। बीकानेर में अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 152 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 28.7 व न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एकादशी पर मोर पंख और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, भक्तो ने लिया भस्म आरती का लाभ