होम / Ratan Tata Death: राजस्थान ने अपना दोस्त खो दिया; रतन टाटा के निधन पर बोलीं वसुंधरा राजे

Ratan Tata Death: राजस्थान ने अपना दोस्त खो दिया; रतन टाटा के निधन पर बोलीं वसुंधरा राजे

Poonam Rajput • LAST UPDATED : October 10, 2024, 2:04 pm IST

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Ratan Tata Death:  देश और दुनिया के दिग्गज बिजनेसमैन में शामिल रतन टाटा का 86 साल की उम्र में बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पीटल में निधन हो गया। 28 दिसंबर, 1937 को मुंबई में रतन टाटा का जन्म हुआ था। रतन टाटा 1991 से 2012 में अपनी रिटायरमेंट तक टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के अध्यक्ष थे। 2008 में रतन टाटा को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है।

राजस्थान ने अपना दोस्त खो दिया- वसुंधरा राजे 

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गुरुवार सुबह ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “टाटा संस के चेयरमैन का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वे सच्चे दूरदर्शी और राजस्थान के मित्र थे। उन्होंने भारत और उसके संस्थानों के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है।

Bihar Politics: Poster-War का सिलसिला बरकरार! ‘टोंटी चोर…फेलस्वी यादव’ तेजस्वी यादव पर एक और हमला

‘राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान’

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘भारत के अग्रणी उद्योगपति और रत्न टाटा का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका योगदान केवल व्यापार क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने न केवल भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित किया, बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभु श्री राम ने उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दिया और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान की।’

धरती पर पहली बार आ रहा है ‘सूर्य का तूफान’, जानें 20 मिनट में ऐसा क्या होगा, धरती से मिट जाएगा इंसानों का नामों निशान?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.