India News (इंडिया न्यूज),Rajasthan: चूरू के दूधवाखारा थाना इलाके में 32 साल की 1 महिला की दर्दभरी दास्तां सामने आई है। बता दें कि इस महिला के साथ 18 लोगों ने गैंगरेप किया। ये आरोपी बीते 18 महीनों से उसके पीछे पड़े थे। उसके बावजूद यह महिला अपनी पीड़ा किसी को बता नहीं पाई। पीड़िता आरोपियों की डिमांड से जब थक गई तो उसने गांव ही छोड़ दिया। फिर भी दरिंदे उसे मैसेज करके परेशान करते रहे। इससे उसका जीना दूभर हो गया। आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर अपने पति को आपबीती बताई। आरोपी उसके बच्चों और घर वालो को जान से मार देने की धमकी देकर उससे रेप करते रहे। महिला का पति बाहर रहता है।

पीड़िता बुरी तरह से घबराई हुई है

आपको बता दें कि पीड़िता की रिपोर्ट पर चूरू के महिला थाने में 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का राजकीय भरतिया अस्पताल में मेडिकल करवाया है और उसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़िता बुरी तरह से घबराई हुई है। उसे अपने बच्चों और परिजनों की चिंता लगी हुई है।

घर का दरवाजा बंद कर लिया

महिला थानाधिकारी कमला ने कहा कि पीड़िता का उसके पड़ोसी ज्ञान सिंह के घर में आना जाना था। बाद में पड़ोसी के यहां हुए एक शादी समारोह में यह आना जाना बढ़ गया। करीब 18-19 महीने पहले ज्ञान सिंह ने उसको अपने घर पर बुलाया। वह जब उसके घर गई तब ज्ञान सिंह वहां अकेला था। महिला के घर में आते ही उसने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया और जबर्दस्ती पकड़ लिया। उसने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसे रेप किया।

जान से मारने की धमकी दी

उसके बाद शुरू रेप का यह सिलसिला चलता गया। आरोपी ने किसी को भी इस घटना के बारे में बताने पर उसे और बच्चों तथा घर वालो को जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से उसने किसी को इस बारे में नहीं बताया। इस बात का फायदा उठाकर ज्ञान सिंह ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। एक दिन ज्ञान सिंह ने पीड़िता को रामावतार के घर बुलाया गया। वहां पर पहले से नत्थू सिंह और कान सिंह मौजूद थे। वहां उन सभी ने पीड़िता से रेप किया।

परीक्षा में बड़ी लापरवाही, परीक्षार्थियों को एक बार फिर देना होगा एग्जाम, यहां जानें क्या है पूरा माजरा