India News (इंडिया न्यूज), Neet Exam: आज के समय में किसी बड़ी पोस्ट को हासिल करने के लिए कई कॉम्पिटिटर का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कई लोग ऐसे हैं जो हर हाल में पढ़ लिख कर एक मिसाल कायम करते हैं। जैसा की आप सभी जानते हैं कि, हर साल लाखों लोग मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, लेकिन ये कहानी है पाकिस्तान में जन्मी एक लड़की की, जिसने आठवीं तक की पढ़ाई पाकिस्तान में की, इसके बाद ये भारत आ गईं। वहीँ फिर भारत आकर उसने MBBS की डिग्री हासिल की और डॉक्टर बन गई। इस लड़की की कहानी जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
doctor news
आपको बता दें पाक से लेकर भारत तक इस लड़की के चर्चे हैं। वहीँ आपको बता दें हिंदू परिवार में जन्मी इस लड़की का नाम हीशा कुमारी है। दरअसल, हिशा का जन्म 1998 में पाकिस्तान में हुआ था। जहँ उन्होंने आठवीं तक की पढ़ाई पाकिस्तान में की। तो वहीँ साल 2013 में अपने परिवार के साथ भारत आ गईं। और आगे की पढ़ाई भारत में ही की। आपको बता दें उनका परिवार पाकिस्तान से गुजरात के अहमदाबाद आ गया, जिसके बाद हिशा कुमारी ने अहमदाबाद से आठवीं के बाद आगे की पढ़ाई की। साल 2017 में उन्होंने राजस्थान से MBBS किया। हिशा कुमारी ने राजस्थान के अजमेर के मेडिकल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की और साल 2022 में वो डॉक्टर बन गईं।
वक्फ छोड़िए…इधर बदल गया संभल की शाही जामा मस्जिद का नाम, सुन सदमे में आए ओवैसी, जश्न में डूबे सनातनी
जानकारी के मुताबिक हिशा कुमारी पाकिस्तान से आकर भारत में बस गई थीं। उन्होंने यहां से MBBS किया और यहां इसके बाद वो भारत में ही डॉक्टर भी बन गईं। वहीँ उन्हें दिसंबर 2024 में भारतीय नागरिकता वगि मिली। दरअसल, सीएए कानून के तहत साल 2017 से 2024 तक महाराष्ट्र में 1222 पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे गए। वहीं, अहमदाबाद के घोडासर की रहने वाली हिशा कुमारी ने सुर्खियां बटोरीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने अपनी कहानी बताई। पाकिस्तान में पैदा हुईं और भारत आकर डॉक्टर बनने वाली हिशा कुमारी ने बताया था कि भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र मिलने के बाद अब वह कहीं भी आवेदन कर सकती हैं।