होम / swear to live together and die together पहले पति और फिर पत्नी ने त्यागे प्राण

swear to live together and die together पहले पति और फिर पत्नी ने त्यागे प्राण

Rahul Dev Sharma • LAST UPDATED : April 24, 2022, 9:23 pm IST

इंडिया न्यूज़, अजमेर।

जीने मरने की कसम लो लोग अक्सर खाते हैं । लेकिन बहुत कम लोग होते हैं जो इसे निभा पाते हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के अजमेर से सामने आया है जिसमें पति-पत्नी ने 80 साल तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद एक साथ प्राण त्यागे। इसमें पति की उम्र 101 साल और पत्नी की उम्र 105 साल हो गई थी। पति की मौत के पांच घंटे के अंतराल पर पत्नी के भी प्राण पखेरू उड़ गए।

ये भी पढ़ें : पानी उबालकर पीएं और फास्ट फूड न खाएं- डा. आर एस दूबे

पहले पति फिर पत्नी ने छोड़ी दुनिया

यह अनोखा वाकया राजस्थान के अजमेर के श्रीनगर गांव का है। श्रीनगर गांव के रहने वाले भैरू सिंह रावत की उम्र 105 साल थी। वहीं उनकी पत्नी हीरा की उम्र 101 साल थी। दोनों की शादी को 80 साल हो गए थे और दोनो हंसी-खुशी से साथ-साथ रहते थे। करीब पांच साल पहले भैरू सिंह को लकवा मार गया था। इसके बाद पत्नी हीरादेवी ने इस उम्र में भी पति की खूब सेवा की। दो दिन पहले भैरू सिंह की मौत हो गई। इसके पांच घंटे के बाद पत्नी हीरादेवी ने भी प्राण त्याग दिए ।

ये भी पढ़ें : संगम तट में चला विशेष स्वच्छता अभियान

एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

पति-पत्नी दोनों की मृत्यु के बाद बेटे शंकर रावत ने अपने माता-पिता का अंतिम संस्कार भी उनके अनूठे प्यार की तरह ही किया। दोनों के लिए एक ही बैकुंठी बनाई और उसे फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। बाद में भजन-कीर्तन करते हुए उन्हें शमशान ले जाया गया।

ये भी पढ़ें :  भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक का हुआ आयोजन

दोनों को एक ही चिता पर लिटाकर अंतिम संस्कार किया गया। भैरू सिंह के तीन बेटे थे। इनमें से दो बेटों की मौत उनके सामने हो गई। जबकि 75 वर्षीय बेटे शंकर सिंह ने अपने माता-पिता को अपने साथ रखकर उनकी सेवा की। दोनों की शवयात्रा में आसपास के गांव के लोग भी शामिल हुए। नम आंखों से लोगों ने दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें : प्रेमिका के परिवार वालों ने की प्रेमी की पीट पीट कर हत्या

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

 Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें