India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में पति से मजाक करना पत्नी को इतना महंगा पड़ गया कि पति ने आत्महत्या करने की कोशिश की। दरअसल पूरा मामला बांसवाड़ा शहर के आंबावाड़ी क्षेत्र का है। यहां वनेश्वर महादेव मंदिर के पीछे एक परिवार रहता है। पति-पत्नी मजाक कर रहे थे, लेकिन महिला को नहीं पता था कि उसका पति इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
Kangana Ranaut: कंगना रनौत से वापस लिया जाए पद्मश्री, विवादित बयान के बाद BJP ने जताया एतराज
क्या है पूरा मामला?
पति-पत्नी मजाक कर रहे थे लेकिन पत्नी की एक बात पति को पसंद नहीं आई और गुस्से में आकर उसने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। जिसके बाद पत्नी ने तुरंत अपने पति को अस्पताल में भर्ती कराया। काफी खून बहने के बाद पत्नी अपने परिजनों की मदद से उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लेकर आई और उसे भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
क्या कहा परिजनों ने?
परिजनों ने बताया कि महेशचंद्र पुत्र प्रभुलाल का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद था। इसी के चलते उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने खुद भी ब्लेड से अपना गला काट लिया। पुलिस ने गंभीरता से जांच की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने दी ये जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, अभी तक ये बात नहीं पता चली है कि, दोनों मे किस बात को लेकर विवाद हुआ था और दोनों पति पत्नी किस बात को लेकर मजाक कर रहे थे। वहीं पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि, दोनों के बीच रोजाना छोटी-मोटी बातों पर बहस होती रहती थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से जांच पड़ताल अभी भी जारी है।
MP Politics: चुनावी जंग से इस उम्मीदवार ने लिया नाम वापस, जानें खबर