होम / पंखे से लटककर विवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

पंखे से लटककर विवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

Rahul Dev Sharma • LAST UPDATED : April 25, 2022, 8:04 pm IST

इंडिया न्यूज़, भरतपुर।

करीब डेढ़ महीने से पीहर में रह रही विवाहिता ने आज कमरे में छत के पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है। इसमें आश्चर्य की बात यह है कि पति को बेकसूर बताया है। जबकि ननद, जेठ व अन्य को ही आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है। मृतका की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। ससुरालीजनों के प्रताडि़त करने के कारण उसके पिता उसे होली से कुछ दिन पहले ही साथ लेकर आए थे।

मृतका

जानकारी के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद आरती के बीमार होने पर ससुरालीजनों ने उसका उपचार नहीं कराया और परेशान करने लगे। होली से कुछ दिन पहले आरती को प्रताडि़त करने व मारपीट किए जाने की बात पता चलने उसके पिता उसकी ससुराल पहुंचे। जहां काफी देर तक ससुरालीजन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इस पर वह बेटी को साथ लेकर गुंडवा आ गए। तभी आरती पीहर में ही रह रही थी।

सुसाइड नोट

इस कारण वह अवसाद में भी चल रही थी। पिता ने उसका इलाज भी कराया था। सोमवार दोपहर करीब 12.20 बजे परिजन व अन्य ने कमरे में जाकर देखा तो आरती पंखे से लटकी हुई थी। इसकी सूचना सेवर थाना पुलिस को दी गई। एसएचओ अरुण चौधरी मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम बुलाकर जांच कराई गई। इसके बाद मृतका के शव का मंगलवार को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रकरण की जांच सीओ ग्रामीण सत्यप्रकाश को सौंपी गई है। परिवाद के बाद दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

 Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT