India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम फिर से बदलने जा रहा है। प्रदेश में 3 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके चलते राज्य के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर जैसे जिलों में बारिश की संभावना जताई है। राजस्थान के कई जिलों में बीते दिन का तापमान अधिकतम 29.2 डिग्री चित्तौड़गढ़, 28.7 डिग्री धौलपुर और 28.5 डिग्री डूंगरपुर दर्ज किया गया।

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, 2 फरवरी को राजस्थान में तापमान में थोड़ी गिरावट होने से सर्दी का असर बढ़ सकता है। बीते कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की ठंडी हवा के साथ मौसम में बदलाव देखा गया। सीकर, जयपुर और अलवर में दोपहर बाद ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का एहसास बढ़ा।

बीते दिन का तापमान

राजस्थान के कई जिलों में बीते दिन का तापमान अधिकतम 29.2 डिग्री चित्तौड़गढ़, 28.7 डिग्री धौलपुर और 28.5 डिग्री डूंगरपुर दर्ज किया गया। जबकि, माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जो सबसे कम था। जयपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और कोटा में 26.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की है। इस दौरान 3 और 4 फरवरी को तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

मनोज तिवारी की भविष्यवाणी, दिल्ली में BJP की बनेगी सरकार

बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में छात्रों को अब से मिलेगी यह सुविधा, कॉलेज में होने जा रहा बदलाव