सफेद झंडा यानि शाकाहारी घर
इंडिया न्यूज, बांसवाड़ा:
White Flag Means Vegetarian House : विश्व शाकाहार पूरी दुनिया में 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। राजस्थान का बांसवाड़ा जिला एक ऐसा जिला है, जहां 70 वर्षों में 65% आबादी शाकाहारी हो गई। मांसाहार के अलावा यहां रहने वाले लोगों ने शराब से भी दूरी बना ली। आनंदपुरी, घाटोल, दानपुर, कुशलगढ़ और छोटी सरवन आदि इलाकों में रहने वाले परिवार लोगों को इसके लिए प्रेरित भी करते हैं। आदिवासी बहुल्य इन गांवों में अलग-अलग पंथों को मानने वाले लोग रहते हैं। बता दें कि गांवों के शाकाहारी परिवार अपने घरों की छत पर सफेद झंडे लगा लेते हैं। जिससे पता चलता है कि यह परिवार शाकाहारी है।
Also Read: Protest Against Deputy Chief Minister Dushyant Chautala In Jhajjar
अब आया विशेष बदलाव (White Flag Means Vegetarian House)
घाटोल के ठीकरिया चंद्रावत निवासी बदामीलाल कोठवाल ने बताया कि उनके रिश्तेदार आज भी मांसाहर लेते हैं, लेकिन 20 साल पहले उन्होंने मांसाहार छोड़ दिया। उन्होंने अपने घर में सफेद झंडा लगा रखा है जोकि शाकाहारी का प्रतीक है। वहीं हिम्मतसिंह का गढ़ा निवासी मनीषा डामोर ने कहा कि उन्होंने तो जन्म से मांसाहार का सेवन नहीं किया। उनका परिवार भक्ति करता है और धर्म गुरु के निर्देश में रहता है।
इसके अलावा छोटी सरवन में रहने वाले मुकेश रावत कहते हैं कि नोन कमांड इलाके में पहले हरी सब्जी नहीं होती थी। तब लोग मजबूरन मांसाहार करते थे, लेकिन अब उनका परिवार इन बुराइयों से दूर है। वह सुबह उठकर श्रीराम की पूजा करते हैं। नित्य कर्म पूरे करने के बाद ही भोजन लेते हैं।
सफेद से मतलब शांति
साधु-संतों की मानें तो सफेद कपड़ा शांति का प्रतीक है। अधिकांश आदिवासी परिवार राम पंथी होकर भी घरों के बाहर सफेद ध्वज लगाते हैं। उनका मानना है केसरिया ध्वज लगाने से वह राजनीति का शिकार हो जाएंगे।