होम / Delhi job: दिल्ली में निकली बम्पर भर्तियां

Delhi job: दिल्ली में निकली बम्पर भर्तियां

India News Editor • LAST UPDATED : April 14, 2022, 10:15 am IST

Bumper recruitments out in Delhi, apply soon दिल्ली में निकली बम्पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

इंडिया न्यूज

Delhi job: दिल्ली में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को लिए उम्मीदारों के लिए अच्छी खबर है कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), महिला एवं बाल विकास, दिल्ली आर्काइव्स और अन्य विभागों में कुल 168 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें हैं। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित विभाग की वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता 

असिस्टेंट आर्किविस्ट आर्काइव्स कीपिंग में डिप्लोमा। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष।
मैनेजर (सिविल) (दिल्ली परिवहन निगम) सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष।
शिफ्ट इंचार्ज (दिल्ली जल बोर्ड)  मैट्रिक उत्तीर्ण और इलेक्ट्रिकल या समकक्ष ट्रेड में आइटीआइ। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष।
मैनेजर (मेकेनिकल) (दिल्ली परिवहन निगम)  मेकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष।
मैनेजर (ट्रैफिक) (दिल्ली परिवहन निगम) पीजी डिग्री। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष।
प्रोटेक्शन ऑफिसर (महिला एवं बाल विकास विभाग)  सोशल वर्क / सोशियोलॉजी में पीजी डिग्री और सम्बन्धित कार्य में 3 वर्ष का अनुभव। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष।

Read More: Bumper recruitment in Bureau of Indian Standards 

 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें