होम / UP Lekhpal Recruitment 2021: यूपी लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए नवंबर में होगी परीक्षा

UP Lekhpal Recruitment 2021: यूपी लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए नवंबर में होगी परीक्षा

India News Editor • LAST UPDATED : September 11, 2021, 12:38 pm IST

UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने नवंबर 2021 में परीक्षा करवाने का ऐलान कर दिया है और अब युवाओं को इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों पर यह भर्ती काफी वर्षों के बाद निकली है इसलिए अभ्यर्थी इसे लेकर काफी उत्सुक हैं। हालांकि लेखपाल की यह भर्ती पिछली भर्तियों से काफी अलग होगी और इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को UPSSSC द्वारा 24 अगस्त को आयोजित की गई PET में पास होना जरूरी होगा।

UP Lekhpal Free Mock Test

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर लेखपाल की भर्ती इससे पहले साल 2015 में आयोजित की गई थी और इस भर्ती में तकरीबन 13,600 पदों के लिए रिक्तियां निकली थीं जबकि इस बार की भर्ती में 7882 पदों पर ही भर्ती की जाएगी। इस हिसाब से देखा जाए तो पिछली भर्ती की अपेक्षा इस बार की भर्ती में पदों की संख्या काफी कम हो गई है। हालांकि पिछली भर्ती का आयोजन UPSSSC के जरिए नहीं करवाया गया था, बल्कि उस समय इसका आयोजन अन्य दूसरे संगठन करते थे। लेखपाल भर्ती में भले ही पदों की संख्या पिछली भर्ती की अपेक्षा कम हो गई है, लेकिन इसमें शमिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कम होने की उम्मीद नहीं है। इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार की भर्ती में कट आफ स्कोर पिछली भर्ती की तुलना में बढ़ सकता है।

UP Lekhpal Exam Date

गौरतलब है कि लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर महीने में आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जा सकते है। इस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास जैसे टॉपिक्स से 25-25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: KKR के खिलाड़ियों ने लिया Golf का मजा, मिचेल स्टार्क और रिंकू सिंह के लिए कोच नहीं कही ये बात
Lok Sabha Election: मतदान के दूसरे चरण में कौन-कौन सी लोकसभा सीट है सबसे खास, देखें लिस्ट-Indianews
Faridabad: फरीदाबाद में बैंक मैनेजर को किया अगवा, किरायेदारों ने मालिक के खिलाफ रची थी साजिश-Indianews
RCB 250 Match: IPL में अपने 250 मैच पूरे करेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, देखें Winning Percentage और अन्य आंकड़ें
‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम Maera Mishra ने रचाई सगाई, चांदी के लहंगे में गिराई बिजली -Indianews
Arunachal Pradesh Landslide: अरूणाचल प्रेदश में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के साथ बहा चीन बॉर्डर को जोड़ता Highway-Indianews
Rajasthan: तकनीकी खराबी के कारण भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, जैसलमेर में हुई आपातकाल लैंडिंग-Indianews
ADVERTISEMENT