होम / Chandrayaan 3: चंद्रयान के लिक्विड इंजन में ईंधन भरने का पूरा हुआ काम, चंद्रयान-3 उड़ान भरने को तैयार

Chandrayaan 3: चंद्रयान के लिक्विड इंजन में ईंधन भरने का पूरा हुआ काम, चंद्रयान-3 उड़ान भरने को तैयार

Divya Gautam • LAST UPDATED : July 14, 2023, 1:02 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Chandrayaan 3: मिशन चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरु हो चुका है, इसे लेकर ISRO की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है बस अब कुछ समय में लॉन्चिंग होने वाली है। इस बार कोशिश है कि रोवर की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग कराई जाए। अगर भारत ऐसा करने में कामयाब हो जाता है वो अमेरिका और चीन जैसे देशों की बराबरी में खड़ा हो जाएगा।

40 दिनों में पूरा होगा चांद का सफर

चंद्रयान-3 धरती से चांद की 3.84 लाख किमी की दूरी 40 दिनों में पूरी करेगा। लॉन्चिंग के बाद रॉकेट इसे पृथ्वी के बाहरी ऑर्बिट तक ले जाएगा इस बीच रॉकेट 36 हजार किमी/घंटे की अधिकतम रफ्तार तक सफर करेगा। इसे पूरा करने में इसे 16 मिनट लगेंगे।

तीन हिस्सों में काम करेगा रॉकेट

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद तीन स्टेप होंगे-

  • पहला प्रपल्शन मॉड्यूल होगा, जिसमें लैंडर रोवर को चंद्रमा की ऑर्बिट में 100 km ऊपर छोड़ेगा।
  • इसके बाद दूसरा लैंडर मॉड्यूल वाला पार्ट होगा, जिसमें रोवर को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारेगा।
  • इसके बाद आखिरी स्टेप रोवर होगा, इसमें रोवर चांद पर उतरकर उसकी साइंटिफिक स्टडी करेगा।

चांद की सतह से रोवर का मिशन होगा कि वो सतह की तस्वीरें भेजेगा, इसके अलावा मिट्टी की जांच, वातावरण की रिपोर्ट देना, केमिकल विश्लेषण करना और वहां मौजूद खनिज की खोज करना होगा।

भारत के अब तक के मून मिशन

चंद्रयान-1, 22 अक्टूबर 2008 को लॉन्च (चांद पर पानी की खोज)

चंद्रयान-2, 22 जुलाई 2019 को लॉन्च (हासिल- सेफ लैंडिंग नहीं)

चंद्रयान-3, 14 जुलाई 2023 को लॉन्च

ये भी पढ़ें- Chandrayaan 3: ‘चंद्रयान-3’ की लॉन्चिंग में बस कुछ समय बाकी, जानें मिशन से जुड़ी कुछ खास बातें

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव, यूपी, बिहार सहित इन राज्यों में हुआ सस्ता, चेक करें रेट–IndiaNews
Israel Hamas War: राफा में इजरायल ने की बमबारी, मारे गए 11 फिलिस्तीनी -IndiaNews
Hemant Soren Bail: ‘हाईकोर्ट की जमानत फैसले का स्वागत…’, राहुल गांधी ने की हेमंत सोरेन से बात -IndiaNews
Rajasthan: ससुराल वालों ने माता-पिता को बिना बताए किया महिला का अंतिम संस्कार, पुलिस ने मामला दर्ज -IndiaNews
Turkey: FATF से तुर्की को मिली खुशखबरी, मनी लॉन्ड्रिंग की ग्रे सूची से हटाया गया -IndiaNews
INDW vs SAW: Shafali Verma का महिला क्रिकेट में बजा डंका, वीरेंद्र सहवाग के स्टाइल में किया ये कारनामा -IndiaNews
Kolkata: कोलकाता में अमानवीय चेहरा, मोबाइल चोरी के शक में शख्स को बांधकर पीट-पीटकर मार डाला -IndiaNews
ADVERTISEMENT