होम / Moto G Stylus 5G 2022 मॉडल लॉन्च, Qualcomm Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर से है लेस

Moto G Stylus 5G 2022 मॉडल लॉन्च, Qualcomm Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर से है लेस

Sameer Saini • LAST UPDATED : April 23, 2022, 10:43 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

मोटोरोला ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Moto G Stylus 5G (2022) और Moto G 5G (2022) को लॉन्च कर दिया है। Moto G Stylus 5G लेटेस्ट फीचर्स से लेस है। Moto G सीरीज के तहत लॉन्च हुए Moto G Stylus 5G 2021 मॉडल का सक्सेसर बताया जा रहा है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है जिसके साथ Qualcomm Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर को पैक किया गया है। आइए जानते हैं Moto G Stylus 5G 2022 मॉडल के कुछ ख़ास फीचर्स।

Moto G Stylus 5G 2022 की स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फ़ोन सिंगल सिम स्लॉट के साथ आता है जिसके साथ फ़ोन में आउट ऑफ़ दी बॉक्स Android 12 देखने को मिलता है। फ़ोन में 6.8 इंच का फुलएचडी प्लस Max Vision LTPS डिस्प्ले दिया गया है। फ़ोन की स्मूथनेस के लिए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 695 SoC प्रोसेसर मौजूद है। जिसके साथ 8GB की RAM मिलती है।

Moto G Stylus 5G के कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फ़ोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है इसके अलावा फ़ोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। फ़ोन डुअल कैप्चर, स्पॉट कलर, पोट्रेट, एआर स्टिकर्स, टाइमलैप्स, मैक्रो और स्लो मोशन जैसे फीचर्स से लेस है।

फ़ोन में सामने की तरफ सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा फिट किया है। इंटरनल स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें हमे 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। फोन की सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है।

Moto G Stylus 5G की कीमत

कीमत की बात करे तो Moto G Stylus 5G (2022) के 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की शुरूआती कीमत 499.99 डॉलर है जो भारतीय रुपये में लगभग 38,100 रुपये है। यह फ़ोन फ़िलहाल अमेरिका में लॉन्च हुआ है। फ़ोन दो कलर ऑप्शन सीफोम ग्रीन और स्टील ब्लू कलर्स में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन की पहली सेल 28 अप्रैल को होगी। भारत में यह फ़ोन कब लॉन्च होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें : Apple iPhone 14 में मिलेगा ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा, लीक्स में हुआ ये बड़ा खुलासा

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

J&K Avalanche: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन, कई लोग घायल
Arvind Kejriwal Arrest: सीएम केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में महारैली का आयोजन, विपक्ष के ये नेता होंगे शामिल, देखें लिस्ट
IPL 2024: ‘साक्षी भाभी के बाद, मैं ही अकेला शख्स हूं…, रवींद्र जड़ेजा ने मंच पर धोनी से किया मजाक
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार की मौत के बाद, चंद्रशेखर को है आज़म ख़ान की चिंता, सरकार से की ये मांग
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा वादा, सत्ता में आने पर महिलाओं को सरकारी नौकरियों में देगें 50 प्रतिशत आरक्षण
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को एक और झटका, शिवराज पाटिल चाकुरकर की बहू बीजेपी में होंगी शामिल
K Padmarajan: 238 बार चुनाव में मिली हार, इलेक्शन किंग से दुनिया में मशुहार, लोकसभा 2024 चुनाव में यहां से लड़ने की तैयारी
ADVERTISEMENT