होम / Poco First Laptop पोको भारत में जल्द लॉन्च कर सकता है अपना पहला लैपटॉप, लीक्स में सामने आई जानकारी

Poco First Laptop पोको भारत में जल्द लॉन्च कर सकता है अपना पहला लैपटॉप, लीक्स में सामने आई जानकारी

Sameer Saini • LAST UPDATED : November 29, 2021, 2:28 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Poco First Laptop : चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पोको जल्द ही भारत में अपना पहला लैपटॉप लॉन्च करने की तैयारी में हैं। लीक्स में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अब स्मार्टफोन्स के साथ-साथ लैपटॉप्स पर भी काम कर रही है और जल्द ही भारत में इसका पहला लैपटॉप लॉन्च हो सकता है इस लैपटॉप में काफी कमाल के फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस लैपटॉप के कुछ ख़ास फीचर्स के बारे में।

पोको का होगा यह पहला लैपटॉप (Poco First Laptop)

स्मार्ट फ़ोन्स के बाद अब कंपनी अपने पहले लैपटॉप पर काम कर रही है लीक्स की मानें तो यह लैपटॉप जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। इस लैपटॉप के लिए पोको को Redmi G Series Laptop की बैटरी का, Indian Bureau of Indian Standards (BIS) से सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि ये लैपटॉप रेडमी के लैपटॉप का ही रीब्रांडेड वर्जन होगा या फिर पोको अपना खुद का एक लैपटॉप डिजाइन करेगा।

ये हो सकता हैं मॉडल नंबर

एक रिपोर्ट के मुताबिक पोको के लैपटॉप को BIS की वेबसाइट पर Redmi G Series Laptop के साथ देखा गया था। इतना ही नहीं, साइट पर पोको के लैपटॉप का मॉडल नंबर, G16B01W, भी दिया गया था। आपको बता दें कि इस लैपटॉप को एक गेमिंग लैपटॉप के रूप में भी लॉन्च किया जा सकता है। (Poco First Laptop)

इस लैपटॉप के कुछ ख़ास फीचर्स

कंपनी ने फ़िलहाल इसके फीचर्स से पर्दा नहीं उठाया हैं और लैपटॉप के लॉन्च को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लैपटॉप के फीचर्स का लीकर्स और टिप्स्टर्स ने अंदाजा लगाया है। उनके मुताबिक, अगर इस लैपटॉप में Redmi G Series Laptop की बैटरी होगी, तो यह लैपटॉप 3,620mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। (Poco First Laptop)

गेमिंग के मामले में हो सकता हैं बेहतर

लीक्स में कहा जा रहा हैं कि अगर पोको का यह लैपटॉप एक गेमिंग लैपटॉप हुआ तो यह Intel या फिर AMD Ryzen सीरीज के चिपसेट पर काम कर सकता है और NVIDIA या Radeon के ग्रॉफिक्स कार्ड के साथ आ सकता है। इतना ही नहीं, अगर ये एक गेमिंग लैपटॉप हुआ तो रेडमी की तरह इसमें आपको 16.1-इंच का डिस्प्ले, 144Hz का रिफ्रेश रेट 16GB RAM और 512GB का इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। अब देखना यह है कि पोको कब तक भारत में इस लैपटॉप के लॉन्च करता है। (Poco First Laptop)

Also Read : Reliance Jio New Prepaid Plans एयरटेल और Vi के बाद अब Jio यूजर्स को बड़ा झटका 1 दिसंबर से बदल जाएंगे सभी प्रीपेड प्लान्स

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Garud Puran: जल्द सुधार लें ये आदतें नहीं तो हो सकते हैं गरीब, जानें गरुड़ पुराण क्या कहता है?- Indianews
Seema Haider: सीमा हैदर के पत‍ि की भारत आने की तारीख तय! क्‍या गुलाम ले जाएंगे अपने बच्चों को पाकिस्तान ?- Indianews
Swapna Shastra: सपने में अगर छिपकली या सांप दिखे तो क्या है इसके मायने, क्या कहाता है स्वप्न शास्त्र?- Indianews
KKR vs PBKS: पंजाब किंग्स ने केकेआर को 8 विकेट से रौंदा, जॉनी बेयरस्टो ने खेली शानदार शतकीय पारी -India News
Saptahik Lucky Rashifal: अगले सप्ताह इन 5 लकी राशियों के जातकों को मिलेगा डबल लाभ, धन और सुख में होगी वृद्धि- Indianews
Realme C65 5G: Realme ने लॉन्च किया बेहद सस्ता 5G फोन, इसके फीचर जान रह जाएंगे हैरान- Indianews
Zodiac Sign: शनि की प्रिय होती हैं ये राशियां, धन-दौलत के भर देते हैं भंडार-Indianews
ADVERTISEMENT