होम / Whatsapp Features 2021 व्हाट्सऐप करने जा रहा है Delete For Everyone फीचर में ये बड़े बदलाव

Whatsapp Features 2021 व्हाट्सऐप करने जा रहा है Delete For Everyone फीचर में ये बड़े बदलाव

Sameer Saini • LAST UPDATED : November 7, 2021, 3:52 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Whatsapp Features 2021 : वॉट्सएप भारत ही नहीं पूरे विश्व की सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली और लोकप्रिय मैसेजिंग एप है। कंपनी अपनी सिक्योरिटी के लिए जानी जाती है। वॉट्सएप में एन्ड टू एन्ड एन्क्रिप्शन देखने को मिलती है। वही कंपनी समय समय पर इसमें बदलाव करती रहती है। हल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सऐप अपने Delete For Everyone फीचर में बड़ा बदलाव करने वाला है। लीक्स में इस बात का दावा किया गया है कि जल्‍द ही कंपनी इस फीचर में समय सीमा बढ़ा रही है।

2017 में आया था ये फीचर (Whatsapp Features 2021)

‘डिलीट फॉर एवरीवन’ फीचर कंपनी द्वारा 2017 में पेश किया गया था। यह वर्तमान में सबसे उपयोगी और महत्वपूर्ण सुविधाओं में से एक है जो मैसेजिंग सेवा ने अपने उपयोगकर्ताओं को दी है। यह कोई भी मैसेज को देर से डिलीट करने में मदद करता है। अगर गलती से किसी समूह या व्यक्तिगत चैट पर गलत संदेश भेज दिया है और भूल गए हैं तो ‘डिलीट फॉर एवरीवन’ फीचर का टाइमिंग बढ़ने से बाद में भी इसे डिलीट कर सकते हैं।

अनिश्चित काल तक होगी समय सीमा (Whatsapp Features 2021)

WABetaInfo के अनुसार, कंपनी इस सुविधा की समय सीमा को अनिश्चित काल तक बढ़ा सकती है। यह नया अपडेट व्हाट्सएप के v2.21.23.1 एंड्रॉइड बीटा संस्करण लाया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह सुविधा अभी भी अपडेट के लिए उपलब्‍ध है और जल्‍द ही सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्‍ध हो जाएगी। फ़िलहाल यह समय सीमा सिर्फ एक घंटे का समय मिलता है।

Also Read : Samsung Galaxy Tab A8 जल्द हो सकता है लॉन्च, लीक्स में सामने आई स्पेसिफिकेशनस

Also Read : Huawei Foldable Phone : Huawei जल्द लॉन्च कर सकता है अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन

Also Read : Whatsapp Features 2021 : वॉट्सएप के वेब वर्जन में आए ये कमाल फीचर्स

Also Read : Realme Electric Scooter : रियलमी जल्द लाएगा अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर

Connect With Us: Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें