होम / Asia Cup 2022 IND VS PAK: मैच हारने के बाद भी रोहित शर्मा ने किया ये रिकार्ड अपने नाम, निकले धोनी से आगे

Asia Cup 2022 IND VS PAK: मैच हारने के बाद भी रोहित शर्मा ने किया ये रिकार्ड अपने नाम, निकले धोनी से आगे

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : September 5, 2022, 12:01 pm IST

Asia Cup 2022 IND VS PAK:

कल यानी 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के सुपर 4 की लडाई में पाकिस्तान ने भारत को मात दे दी और मैच को अपने नाम कर लिया। बता दें भारत ने भले ही मैच नहीं जीता लेकिन मैच बेहद रोमांचक रहा। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन अपनी इस शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी छोटी पारी के दम पर ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रोहित शर्मा ने तोड़ा ये रिकार्ड

दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बहुत ही शानदार लय में नजर आ रहे थे, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 16 गेंदों पर 175।00 की स्ट्राइक रेट के साथ 28 रन बनाए, जिसमें 2 लंबे छक्के और तीन चौके लगाए। इसी के साथ रोहित शर्मा ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पीछे छोड़ दिया। रोहित अब एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनके नाम पर कप्तान के तौर पर 18 छक्के दर्ज हो गए हैं। वहीं, धोनी ने एशिया कप में कप्तान के तौर पर 16 छक्के लगाए हैं।

दूसरे नंबर पर पहुचे रोहित 

बता दें पाकिस्तान के खिलाफ दो छक्के लगाते ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एशिया कप में अपने 25 छक्के पूरा कर लिया और साथ ही साथ सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें रोहित अब एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है सनथ जयसूर्या के नाम एशिया कप में 23 छक्के हैं।

एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

26 छक्के – शाहिद अफरीदी

25 छक्के – रोहित शर्मा

23 छक्के – सनथ जयसूर्या

18 छक्के – सुरेश रैना

16 छक्के – एम एस धौनी

 

 

ये भी पढ़े – पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद बोले भारत के कप्तान रोहित शर्मा, कहा यह हमारे लिए एक अच्छी सीख

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.