<

72 गेंदों में 300 रन, जब भारतीय खिलाड़ी ने टी20 में ठोका तिहरा शतक, आज भी कायम है रिकॉर्ड

नई दिल्ली के रोशनआरा क्लब ग्राउंड में खेले गए दिल्ली लोकल टी20 टूर्नामेंट के एक मुकाबले में एक भारतीय बल्लेबाज मोहित अहलावत ने टी20 क्रिकेट में शानदार तिहरा शतक ठोका था.

इंटरनेशनल क्रिकेट हो, घरेलू क्रिकेट या फिर लोकल टूर्नामेंट्स. हर जगह कुछ न कुछ रिकॉर्ड बनते रहते हैं. साल 2017 में 7 फरवरी को जो हुआ था वह आज तक कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका है. हम बात कर रहे मोहित अहलावत की जिन्होंने टी20 क्रिकेट में तिहरा शतक ठोक दिया था. दिल्ली के रोशनआरा क्लब ग्राउंड में खेले गए दिल्ली लोकल टी20 टूर्नामेंट के एक मुकाबले में घरेलू बल्लेबाज़ मोहित अहलावत ने 72 गेंदों में 300 रन की अविश्वसनीय पारी खेली थी.

इस ऐतिहासिक पारी की सबसे खास बात रही अहलावत की बेमिसाल पावर हिटिंग. उन्होंने अपनी पारी में 39 छक्के और 14 चौके जड़े, जिससे मैदान में गेंदबाजी कर रहे गेंदबाज़ों की हालत खराब हो गई थी. उनका स्ट्राइक रेट भी 416 से भी अधिक रहा, जो किसी भी स्तर के टी20 क्रिकेट में बेहद अलग है. शुरुआत से ही अहलावत ने आक्रामक रुख अपनाया था और लगभग हर गेंद को दर्शक तक पहुंचाया था.

गेंदबाजी, फील्डिंग भी नहीं आ सकी काम

अहलावत ने बेहद तेज़ी से अर्धशतक और शतक पूरे किए और इसके बाद उनकी रफ्तार और भी बढ़ती चली गई. डबल सेंचुरी पार करने के बाद भी उन्होंने ब्रेक नहीं लगाया और आखिरी ओवरों में लगातार बड़े शॉट लगाते रहे. गेंदबाज़ बदले गए, फील्डिंग सेट की गई, लेकिन कोई भी रणनीति उनके सामने टिक नहीं पाई. नतीजा यह हुआ था कि उन्होंने 72 गेंदों में ही 300 रन ठोक डाले थे.

कभी नहीं हुआ ऐसा

मैदान में मौजूद दर्शक हर छक्के के साथ झूम उठे, जबकि सोशल मीडिया पर यह पारी देखते ही देखते वायरल हो गई. क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों ने इसे अब तक की सबसे विस्फोटक टी20 पारियों में से एक बताया. कई लोगों ने इसकी तुलना दुनिया की यादगार टी20 पारियों से की, लेकिन आंकड़ों के लिहाज़ से यह पारी सबसे अलग नज़र आई. हालांकि, इस पारी को अधिक तवज्जों मिलती जब ऐसा कुछ इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी ने कर दिखाया होता. यह मुकाबला एक स्थानीय टूर्नामेंट का हिस्सा था. 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST