<

अभिषेक ही नहीं, ये 5 क्रिकेटर जिनपर लगे दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप! एक ने अपनी कप्तानी में जिताया टी20 वर्ल्ड कप

अभिषेक पोरेल से लेकर लसिथ मलिंगा तक, क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम मैदान के बाहर गंभीर कानूनी मामलों और संगीन आरोपों के कारण विवादों में रहे हैं. जानिए ऐसे ही 5 मशहूर खिलाड़ियों के बारे में जिनपर दुष्कर्म या यौन शोषण जैसे संगीन आरोप लगे.

आईपीएल में सबको अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले स्टार खिलाड़ी अभिषेक पोरेल, हाल ही में एक कानूनी मामले की वजह से चर्चा में आए. एक महिला की शिकायत के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. करीब 36 दिन तक हिरासत में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई. अभिषेक पोरेल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है और मामला फिलहाल अदालत में चल रहा है.

पोरेल के मामले ने उन क्रिकेटरों की याद ताजा कर दी है, जिन पर पहले यौन उत्पीड़न, मारपीट या छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं. इस सूची में लसिथ मलिंगा भी शामिल हैं, जिनकी कप्तानी में श्रीलंका ने 2014 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था. हालांकि, इनमें से हर मामले की कानूनी सच्चाई अलग-अलग रही है. आइए जानते हैं इन 5 क्रिकेटरों के बारे में:

1. लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज और यॉर्कर किंग लसिथ मलिंगा का नाम भी ऐसे ही एक विवाद में सामने आया था. मलिंगा की ही कप्तानी में श्रीलंका ने 2014 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.

साल 2018 में, ‘#MeToo’ अभियान के दौरान मशहूर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने एक महिला के हवाले से सोशल मीडिया पर मलिंगा पर आरोप लगाए थे. उस पोस्ट में दावा किया गया था कि आईपीएल के दौरान मुंबई के एक होटल में मलिंगा ने महिला के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की थी. यह खबर इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी, लेकिन यह सिर्फ सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप थे और कोर्ट में कोई अपराध साबित नहीं हुआ.

2. ल्यूक पोमर्सबैक

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ल्यूक पोमर्सबैक 2012 के आईपीएल सीजन के दौरान एक बड़े विवाद में फंस गए थे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की तरफ से खेल रहे पोमर्सबैक पर उनकी मंगेतर ने यौन उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे.

पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और मामला कोर्ट तक पहुंचा. इस दौरान उनकी तबीयत भी काफी खराब हो गई थी. बाद में उनकी मंगेतर ने अपने आरोप वापस ले लिए और दोनों के बीच आपसी सहमति से मामला खत्म हो गया.

3. रुबेल हुसैन

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन पर साल 2015 में अभिनेत्री नाजनीन अख्तर ने बलात्कार के प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया था. इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

खास बात यह थी कि उस समय बांग्लादेश की टीम 2015 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी थी. बाद में अदालत ने रुबेल को जमानत दे दी, जिससे वह वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए खेल सके.

4. मखाया न्टिनी

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज मखाया नतिनी का नाम भी एक समय विवादों में आया था. साल 1999 में उनके घर काम करने वाली एक महिला ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था.

नतिनी को इस मामले में जेल भी जाना पड़ा था, लेकिन बाद में अदालत ने सबूतों के अभाव में उन्हें पूरी तरह बरी कर दिया. इसके बाद उन्होंने क्रिकेट में वापसी की और दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार करियर बनाया.

5. अमित मिश्रा

भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2015 में बेंगलुरु में उनकी एक महिला मित्र ने उन पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया था.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमित मिश्रा को गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई. बाद में शिकायतकर्ता महिला का रुख भी बदला और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ती रही. अमित मिश्रा ने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2017 में खेला था, लेकिन वे आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में आगे भी सक्रिय रहे.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST