इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
6 Interesting Facts about T-20 World Cup: भारत क्रिकेट का दीवाना देश है। आज 17 अक्टूबर को टी-20 विश्व कप 2021 का आगाज हो गया है। हर टीम कप जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। हम क्रिकेट के साथ खाते हैं, सोते हैं और सांस लेते हैं। कुछ ऐसे तथ्य हैं जो हमेशा हमारा ध्यान आकर्षित करते हैं। आज हम आपको टी-20 विश्व कप के बारे में छह आकर्षक तथ्य बताने जा रहे हैं। जो शायद आपको पता नह हों।
पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम वर्ल्ड टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा डक बनाने का रिकॉर्ड है। यह दुर्भाग्यूपर्ण कारनाम शाहीद अफरीदी ने 5 बार किया है। वह पांच बार डक पर आउट हो चुके हैं।
श्रीलंका के पास विश्व टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2007 टी-20 विश्व कप में केन्या के खिलाफ 6 विकेट पर 260 रन बनाए थे। जो रिकॉर्ड अभी तक नहीं टूटा है।
आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली के नाम वर्ल्ड टी-20 में सबसे पहले हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। ये तीन विकेट उन्होंने वर्ल्ड टी-20 2007 में बांग्लादेश की टीम के खिलाफ झटके थे।
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम वर्ल्ड टी-20 में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने वर्ल्ड टी-20 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर 50 रन बनाए थे।
विश्व टी-20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस के नाम है। उन्होंने साल 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज्यादा साझेदारी का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और ड्वेन स्मिथ के नाम है। दोनों ने यह कारनामा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 145 रन की साझेदारी की।
Read More: T20 World Cup 2021 Schedule : जानिए T20 वर्ल्डकप का पूरा Schedule
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.