<

संजू सैमसन ने क्या समझाया? नहीं माने अभिषेक शर्मा, अब पछता रहे, बोले- फाइनल मैच में…

अभिषेक शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में उन्होंने संजू सैमसन की सलाह नहीं मानी थी.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का टी20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था, लेकिन फाइनल में उन्होंने भारत के लिए अच्छी पारी खेली थी. अभिषेक शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में उन्होंने संजू सैमसन की सलाह नहीं मानी थी और उसी वजह से जल्दी आउट हो गए थे. इस गलती के बाद उन्हें काफी पछतावा हुआ.
अभिषेक शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “सेमीफाइनल में मैंने संजू भाई की बात नहीं मानी और आउट हो गया. उस समय लगा कि मैं अपने तरीके से खेल लूंगा, लेकिन बाद में समझ आया कि मुझे उनकी बात माननी चाहिए थी.” उन्होंने बताया कि जब वह आउट होकर वापस आए तो उन्हें महसूस हुआ कि सीनियर खिलाड़ी की सलाह को नजरअंदाज करना सही फैसला नहीं था. यही वजह है कि उन्होंने फाइनल मैच से पहले ही अपना फैसला बदल लिया. बता दें कि सेमीफाइनल में संजू ने अभिषेक को आराम आराम से खेलने की सलाह दी थी, लेकिन अभिषेक ने उनकी बात टाल दी थी.


 

फाइनल में ठोकी फिफ्टी

अभिषेक ने आगे कहा, “फाइनल से पहले ही मैंने तय कर लिया था कि संजू भाई जो भी कहेंगे, मैं उनकी बात जरूर मानूंगा और उसी के हिसाब से खेलूंगा.” फाइनल मैच में इसका असर भी देखने को मिला. अभिषेक ने ज्यादा समझदारी से बल्लेबाजी की और टीम के लिए फिफ्टी ठोकी. दरअसल, क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों के लिए सीनियर खिलाड़ियों की सलाह बहुत महत्वपूर्ण होती है. संजू सैमसन लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्होंने कई बड़े मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है.
 

अभिषेक को हुआ एहसास

ऐसे में उनकी सलाह युवा खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार साबित होती है. अभिषेक शर्मा का यह बयान भी यही दिखाता है कि खिलाड़ी अपनी गलतियों से सीखते हैं. सेमीफाइनल में हुई गलती से उन्होंने सबक लिया और फाइनल मैच में वही गलती दोहराने से बचने की कोशिश की. कुल मिलाकर, अभिषेक शर्मा ने साफ कहा कि आगे वह सीनियर खिलाड़ियों की सलाह को ज्यादा महत्व देंगे, क्योंकि अनुभव और समझ ही खिलाड़ी को बेहतर बनाती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST