IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि अब कोच ने इस सस्पेंस को खत्म कर दिया है. जानें कोच ने क्या कहा...
भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा.
Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला 5 मार्च (गुरुवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं. इस बड़े मैच से पहले भारतीय टीम के ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चा की जा रही है. दरअसल, भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अभी तक विश्व कप में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. इसके चलते सेमीफाइनल के लिए प्लेइंग-11 में अभिषेक शर्मा की जगह पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बीच मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने इसका जवाब दिया है.
मोर्ने मोर्कल का कहना है कि कल (5 मार्च) का दिन अभिषेक शर्मा के लिए एक नई शुरुआत की तरह है. वह इस मौके का फायदा उठा सकते हैं. मोर्ने मोर्कल ने बताया कि अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है. मोर्कल ने याद दिलाया कि वानखेड़े स्टेडियम में ही अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी शतक लगाया था.
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने अभिषेक शर्मा का समर्थन करते हुए कहा कि संजू सैमसन ने भी इसी तरह की स्थिति में फंसे थे. बाद में उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच जिताने वाली पारी खेलकर इसी तरह के खराब दौर से शानदार वापसी की थी. मोर्कल ने आगे कहा कि कभी-कभी यह खेल आपके लिए कठिन, क्रूर हो सकता है. भारतीय टीम के कोच ने बताया कि अभिषेक शर्मा को बेखौफ होकर खेलने की सलाह दी गई है. कोच का मानना है कि अभिषेक शर्मा की टेक्निक में कोई कमी नहीं है. वह एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो 1-2 अच्छे शॉट्स लगाने के बाद ही लय में आ जाएंगे.
बता दें कि अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन आंकड़े हैं. अभिषेक शर्मा ने पिछले साल वानखेड़े के ही मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी शतक लगाया था. पिछली बार जब वानखेड़े में भारत-इंग्लैंड (IND vs ENG) का आमना-सामना हुआ था, तो अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 54 गेंदों पर 135 रनों की पारी खेली थी.
टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया कि सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. पिच को लेकर बात करते हुए कहा कि गर्मी को देखते हुए सटीक अनुमान लगाना काफी मुश्किल है, लेकिन हम खुद को एक ज्यादा स्कोरिंग मैच के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…