T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. इस मुकाबले में भारतीय टीम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं. खासकर अभिषेक शर्मा को ड्रॉप किए जाने को लेकर चर्चा चल रही है.
भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा.
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की शुरुआत काफी खराब रही है. टूर्नामेंट में लगातार 3 मैचों में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि अभिषेक शर्मा को विश्व कप के सुपर-8 राउंड में ड्रॉप किया जा सकता है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी हुई है. कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन (Sanju Samson) को खिलाया जाए. हालांकि इस बीच भारतीय टीम के मैनेजमेंट का बयान आया है, जिसमें कहा गया कि उन्हें अब भी अभिषेक शर्मा पर भरोसा हुआ है. टीम इंडिया का बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में अभिषेक शर्मा को बाहर करने पर कोई चर्चा नहीं हुई. कोच ने कहा कि अभिषेक शर्मा नेट्स में गेंद को अच्छे से हिट कर रहे हैं. हमें भरोसा है कि वह अच्छा करेंगे. बता दें कि भारतीय टीम सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.
भारतीय टीम के बॉलिंग कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभिषेक शर्मा एक वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी है. इस टूर्नामेंट में अच्छी बात रही है कि अभी तक कुछ खिलाड़ी आगे आए हैं, लेकिन अभिषेक शर्मा उतने रन नहीं बना पाया है, जितना वह बनाना चाहता था. मोर्ने मोर्कल ने आगे कहा कि अब हम वर्ल्ड कप के एक बहुत ही अहम दौर में जा रहे हैं. मुझे पूरा यकीन है कि वह (अभिषेक शर्मा) न सिर्फ टीम के लिए, बल्कि मैच देखने वाले दर्शकों के लिए भी अच्छा परफॉर्मेंस करेगा. वह नेट्स में गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहा है. यह सिर्फ शुरुआत करने और अपनी पारी बनाने के बारे में है.
बता दें कि अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं, लेकिन उनके पहले टी20 विश्व कप की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा ने यूएसए के खिलाफ अपना मुकाबला खेला था, जिसमें गोल्डन डक पर आउट हो गए थे. इसके बाद पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मैच 21 फरवरी को होगा. भारतीय टीम 22 फरवरी से अगले राउंड की शुरुआत करेगी. भारत अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ (IND vs SA) खेलेगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शाम 7 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकता है. हालांकि अभिषेक शर्मा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है.
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…
उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…
Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…