<

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में राशिद खान संभालेंगे अफगानिस्तान की कमान, इन खिलाड़ियों की हुई वापसी; देखें स्क्वाड

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी स्क्वाड का एलान कर दिया है. राशिद खान इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तानी टीम की कप्तानी करेंगे। इस टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है. देखें स्क्वाड...

T20 World Cup 2026: अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए अफगानिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्टार लेग स्पिनर राशिद खान अफगानिस्तान टीम की कमान संभालेंगे.  यही टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले यूएई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी खेलेगी. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया. अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल तक गई थी. ऐसे में इस मेगा इवेंट में अफगानिस्तान शानदार प्रदर्शन करके अपना दमखम दिखाना चाहेगी.

स्क्वाड की बात करें, तो अफगानिस्तान की टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजल हक फारूकी, ऑफ-स्पिनर मुजीब उर रहमान, ऑलराउंडर गुलबदीन नायब और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक को शामिल किया गया है. फारूकी और नायब दोनों खिलाड़ियों को अक्टूबर में बांग्लादेश के व्हाइट बॉल क्रिकेट दौरे से बाहर रखा गया था. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनकी वापसी हुई है.

नवीन उल हक की वापसी

अफगानिस्तान की स्क्वाड में मुजीब उर रहमान को शामिल किया गया है. इसकी वजह से मिस्ट्री स्पिनर एएम गजनफर को मौका नहीं मिल पाया. उन्हें रिजर्व टीम में रखा गया है. अफगानिस्तान के रिजर्व खिलाड़ियों में गजनफर के अलावा एजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी भी शामिल हैं. इसके अलावा नवीन उल हक कंधे की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं. सितंबर में एशिया कप में भी वह चोट के कारण बाहर हो गए थे. नवीन ने अफगानिस्तान के लिए आखिरी बार दिसंबर 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में खेला था.

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्या कहा?

अफगानिस्तान ने साल 2024 में हुए पिछले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. ऐसा पहली बार हुआ था, जब अफगानिस्तान किसी आईसीसी टूर्नामेंट में इतनी दूर तक पहुंची थी. इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश जैसी टीमों को हराया था. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने कहा, टी20 वर्ल्ड कप के पिछले एडिशन में अफगानिस्तान का प्रदर्शन शानदार रहा था. हमें बीते समय की बेहतरीन यादें संजोकर रखनी चाहिए और इस साल एशियाई परिस्थितियों में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में और भी बेहतर नतीजों की उम्मीद है. वेस्ट इंडीज टीम की मेजबानी हमें अपनी टीम संयोजन को और बेहतर बनाने और विश्व कप के लिए पर्याप्त तैयारी करने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है.’

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. इससे पहले अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जो 19 से 22 जनवरी तक चलेगी. टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम 8 फरवरी को चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी. अफगानिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-डी में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, यूएई और कनाडा के साथ रखा गया है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान की स्क्वाड

टीम: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शहीदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान. 

रिजर्व: एएम गजनफर, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST