India News (इंडिया न्यूज), FIFA Awards 2023: फीफा ने हाल ही में 2023 के लिए अपने पुरस्कारों के लिए घोषणा की है। इसमें अर्जेंटीना के स्टार फुटबालर लियोनेल मेसी को सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुना गया है। क्लब और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर उत्कृष्ट सीज़न के बाद, बार्सिलोना की स्टार ऐटाना बोनमती ने 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है। 25 वर्षीय मिडफील्डर बोनमती ने अपनी राष्ट्रीय टीम स्पेन को अपने पहले विश्व खिताब दिलाने में मदद की। इसके अलावा अपने क्लब बार्सिलोना को घरेलू और यूरोप में तीसरी ट्रॉफी हासिल करने में मदद की। जबकि मैरी इयरप्स को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया है।
फीफा की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
विजेता: ऐटाना बोनमती (52 अंक)
दूसरा: लिंडा कैसेडो (40 अंक)
तीसरा: जेनी हर्मोसो (36 अंक)
सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर
विजेता: मैरी इयरप्स (28 अंक)
दूसरा: कैटालिना कोल (14 अंक)
तीसरा: मैकेंज़ी अर्नोल्ड (12 अंक)
सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला कोच
विजेता: सरीना विगमैन (28 अंक)
दूसरा: एम्मा हेस (18 अंक)
तीसरा: जोनाटन गिराल्डेज़ (14 अंक)
यह भी पढें:
Player of the Month: प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई भारतीय महिला क्रिकेटर, पहली बार हासिल किया यह मुकाम
AUS vs WI: आईसीसी ने जारी की प्लेयर ऑफ द मंथ की लिस्ट, मेन्स क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने मारी बाजी