<

मुंबई को बड़ा झटका, रणजी ट्रॉफी के बचे मैचों से रहाणे और जायसवाल बाहर, 22 जनवरी से शुरू होगा सीजन

मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में बचे हुए मुकाबले से अजिंक्य रहाणे और यशस्वी जायसवाल बाहर हो गए हैं. रहाणे ने निजी कारणों से नाम वापस लिया है.

नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी का 2025-2026 सीजन (Ranji Trophy 2025-2026) का दूसरा चरण 22 जनवरी से शुरू हो रहा है. मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी 2025-26 के बाकी मैचों में स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और अजिंक्य रहाणे नहीं खेल पाएंगे.  यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन में आखिरी बार रणजी ट्रॉफी मुकाबला राजस्थान के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला था.

1 से 4 नवंबर 2025 तक चले इस मैच का नतीजा ड्रॉ रहा, लेकिन जायसवाल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. पहली पारी में उन्होंने 97 गेंदों पर 67 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 174 गेंदों में 156 रनों की जबरदस्त पारी खेली. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि अजिंक्य रहाणे भी रणजी ट्रॉफी के शेष दो मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे. रहाणे की गैरमौजूदगी निजी कारणों की वजह से है. उन्होंने इस सीजन में आखिरी बार नवंबर में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी मुकाबला खेला था.

सुदेव और सैराज टीम में शामिल

रहाणे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लिया था, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में वह मुंबई टीम का हिस्सा नहीं थे. मुंबई टीम में सुदेव पार्कर और सैराज पाटिल को शामिल किया गया है, जबकि फाइनल लिस्ट का ऐलान अभी होना बाकी है. फिलहाल जायसवाल भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं. हालांकि उन्हें न तो टी20 इंटरनेशनल सीरीज में चुना गया है और न ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में जगह मिली है.

यशस्वी अब सीधे आईपीएल खेलेंगे

 इंटरनेशनल मुकाबलों  के बाद वह अब सीधे आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे. मुंबई टीम 22 से 25 जनवरी के बीच हैदराबाद के खिलाफ बाहर खेलेगी, जबकि 29 जनवरी से दिल्ली के खिलाफ उसका आखिरी लीग मुकाबला घरेलू मैदान पर होगा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Iran Oil Toll: हॉर्मुज पर ईरान का 1 डॉलर टोल! क्या भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में आएगा तूफान या रहेगा असर मामूली?

Oil Prices Impact: ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य से…

Last Updated: April 9, 2026 13:08:31 IST

क्या आप भी पहनने जा रहे हैं पुखराज? पहले जान लें किन 6 राशियों के लिए है ये खतरनाक

Pukhraj Ke Fayde: ज्योतिष मान्यताओं में गुरुवार का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह दिन…

Last Updated: April 9, 2026 12:59:26 IST

IAS Anurag Yadav: कौन है IAS अनुराग यादव जिन्हें ऑब्जर्वर पद से हटाया गया, जानें क्या है कारण?

IAS Anurag Yadav: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कल बुधवार को एक रिव्यू मीटिंग…

Last Updated: April 9, 2026 12:54:53 IST

कौन है महिलाओं के ब्रेस्ट को टच करके भाग जाने वाला शख्स, किस मामले में अशोक खरात को भी छोड़ा पीछे

Mumbai Crime: आरे कॉलोनी का रहने वाला आरोपी मुनव्वर नासिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी…

Last Updated: April 9, 2026 12:38:20 IST

क्या लड्डू गोपाल को किसी को देना सही है या नहीं? जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकती है बड़ी गलती

Laddu Gopal Astro Tips: हिन्दु धर्म में लोग अक्सर गिफ्ट के रूप में देवी- देवताओं…

Last Updated: April 9, 2026 12:37:31 IST

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केवीएस लॉटरी परिणाम जारी, कहां चेक करें क्लास 1 का एडमिशन लिस्ट?

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 9 अप्रैल को…

Last Updated: April 9, 2026 12:57:43 IST