भारतीय क्रिकेट टीम के हेड सेलेक्टर्स अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में खत्म होने वाला है. बीसीसीआई उनके कार्यकाल को बढ़ाने या नए हेड सेलेक्टर्स की नियुक्ति पर फैसला कर सकता है. वीवीएस लक्ष्मण का नाम संभावित विकल्प के तौर पर सामने आया है, हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक वह फिलहाल इस जिम्मेदारी में रुचि नहीं रखते.
वीवीएस लक्ष्मण नहीं बनना चाहते हैं चीफ सेलेक्टर.
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल अब खत्म होने वाला है. उनका मौजूदा कार्यकाल सितंबर 2026 में पूरा हो जाएगा. ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई उन्हें आगे भी इस पद पर रखता है या किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी देता है. यह फैसला काफी अहम होगा, क्योंकि नए हेड सेलेक्टर को 2027 वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम चुनने में बड़ी भूमिका निभानी होगी.
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि बीसीसीआई अगरकर का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर पूरी तरह तैयार नहीं है. इसी बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का नाम नए हेड सेलेक्टर के लिए सामने आया था. हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्मण फिलहाल यह जिम्मेदारी लेने के इच्छुक नहीं हैं. लक्ष्मण इस समय बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख हैं. उन्होंने इससे पहले भी भारतीय टीम के हेड कोच बनने का मौका ठुकराया था.
भारतीय क्रिकेट में बदल सकते हैं फैसले
हालांकि, अभी लक्ष्मण का नाम पूरी तरह दौड़ से बाहर नहीं माना जा सकता. भारतीय क्रिकेट में कई बार आखिरी समय पर फैसले बदल जाते हैं. इसका उदाहरण राहुल द्रविड़ हैं. वह शुरुआत में भारतीय टीम के हेड कोच बनने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली. 2023 वनडे विश्व कप के बाद भी द्रविड़ पद छोड़ना चाहते थे, लेकिन रोहित शर्मा से बातचीत के बाद वह कुछ समय और टीम के साथ बने रहे. इसलिए आगे चलकर लक्ष्मण का फैसला भी बदल सकता है.
बीसीसीआई ने लक्ष्मण से की मुलाकात
लक्ष्मण 2024 में भी भारतीय टीम के हेड कोच बनने की दौड़ में थे, लेकिन उन्होंने यह पद नहीं लिया और बाद में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की जिम्मेदारी संभाल ली. रविवार को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे और लक्ष्मण से मुलाकात की. दोनों के बीच भारतीय टीम में बढ़ती चोटों की समस्या को लेकर चर्चा हुई. अगर अगरकर को आगे मौका नहीं मिलता है तो बीसीसीआई किसी दूसरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर को हेड सेलेक्टर्स बना सकता है. जो भी इस पद पर आएगा, उसके सामने 2027 विश्व कप के लिए मजबूत टीम तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…