India News (इंडिया न्यूज),Axar Patel DC Captain: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। इसका मतलब है कि टूर्नामेंट शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। दिल्ली ने 18वें सीजन में टीम की कमान अक्षर पटेल को सौंपी है। इससे पहले ऋषभ पंत दिल्ली की टीम की कप्तानी कर रहे थे। लेकिन इस सीजन में वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। आईपीएल 2025 से पहले चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर अक्षर को बड़ी खुशखबरी मिली है। इसके साथ ही दिल्ली के फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है, क्योंकि यही एकमात्र टीम थी जिसके कप्तान का ऐलान नहीं हुआ था। आईपीएल खेल रही 10 में से 9 टीमें पहले ही अपने कप्तानों के नाम का ऐलान कर चुकी थीं।
खेले चुके हैं 150 आईपीएल मैच
अक्षर पटेल ने अब तक 150 आईपीएल मैच खेले हैं और करीब 131 की स्ट्राइक रेट से 1653 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने 7.28 की इकॉनमी रेट से 123 विकेट भी लिए हैं। हालांकि, उन्हें कप्तानी का अनुभव नहीं है। इस मामले में वह अभी कच्चे हैं। लेकिन, अपने ऑलराउंड खेल से वह दिल्ली कैपिटल्स की रीढ़ रहे हैं। इसके अलावा 31 वर्षीय अक्षर 7 सीजन से दिल्ली से जुड़े हैं। यही कारण है कि उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है।
कप्तान के इस खिलाड़ी का नाम सबसे आगे
हालांकि, अक्षर पटेल से पहले इस सीजन में टीम में शामिल हुए केएल राहुल कप्तानी की रेस में सबसे आगे थे। राहुल को टीम इंडिया के अलावा आईपीएल में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी का अनुभव है। इसलिए उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपे जाने की चर्चा थी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में पता चला कि उन्होंने टीम की अगुआई करने से इनकार कर दिया। इससे अक्षर का रास्ता साफ हो गया। राहुल के इनकार के बाद मैनेजमेंट ने अक्षर को कप्तान बनाने का फैसला किया। दिल्ली की टीम ने उन्हें इस सीजन के लिए 16.50 करोड़ में रिटेन किया था।
दिल्ली कैपिटल्स टीम
अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, केएल राहुल, जेक फ्रेजर मैकगर्क, टी नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, विपराज निगम, दुष्मंता चमीरा, माधव तिवारी, त्रिपूर्ण विजय, मनवंत कुमार, अजय मंडल, डोनोवन फरेरा।
‘पूरी दुनिया भगवा पहनेगी…’CM Yogi ने दिया ऐसा बयान गदगद हो गए सनातनी, दुनिया भर में हो रही है चर्चा