मनीष गोस्वामी, नई दिल्ली | Antim Panghal Created History : अंतिम पंघाल ने अंडर20 विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीत कर इतिहास रच दिया है। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला रेसलर बन गयीं हैं। उसने 53 किग्रा प्रतियोगिता के फाइनल में कजाकिस्तान की एटलिन शगायेवा को में 8-0 से हराया। अंडर-20 रेसलिंग विश्व चैंपियनशिप के 34 साल के इतिहास में यह पहला मौका जब किसी भारतीय महिला ने गोल्ड जीता हो।

अंडर-20 रेसलिंग विश्व चैंपियनशिप में ऐसा था पंघाल का सफर

पंघाल का सफर अंडर-20 रेसलिंग विश्व चैंपियनशिप में काफी शानदार रहा है। उसने अपने सभी मुकाबले बड़े अंतर से जीते है। पंघाल ने क्वालिफिकेशन राउंड में जर्मनी की एंड्रिच को 11-0 के टेक्निकल सुपीरियॉरिटी से हराया। इसके बाद क्वार्टरफाइनल में उसने जापान की रेसलर अयाका किमुरा को हराया। पंघाल ने सेमीफाइनल में यूक्रेन की नतालिया क्लिवचुस्टका को 11-2 की बड़े अंतर से हराया।

घर में सबसे छोटी होने के कारण माता-पिता ने रखा नाम – “अंतिम”

अंतिम पंघाल हरियाण के हिसार जिले के भगाना गांव की रहने वाली है। उसका जन्म 2004 में हुआ था। वह सिर्फ 17 साल की है। पंघाल कुल चार बहने है और वह सबसे छोटी है। पंघाल के माता-पिता तीन बेटियों के बाद बेटे की उम्मीद कर रहे थे लेकिन बेटी का जन्म हुआ इसलिए उसके माता-पिता ने उसका अंतिम नाम रखा, क्योंकि वे अब और बेटी नहीं चाहते थे। अंतिम ने 2021 में हुए कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप्स में ब्रॉन्ज़ जीता था। इसके बाद 2022 U-23 एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।

चार अन्य भारतीयों ने भी अंडर-20 रेसलिंग विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

अंतिम के अलावा पप्पु यादव 1992 में, रमेश कुमार और पलविन्दर सिंह ने 2001 में और दीपक पुनिया ने 2019 में अंडर-20 रेसलिंग विश्व चैंपियनशिप जीता गोल्ड था। गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर अंतिम को गोल्ड जीतने पर बधाई दी है।

ये भी पढ़े : भारतीय फुटब़ॉल के पूर्व कप्तान समर बद्रू बनर्जी का हुआ निधन, सीएम ममता ने जताया दुख

ये भी पढ़े : भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ पाए गए कोविड पॉजिटिव, एशिया कप से हो सकते हैं बाहर

ये भी पढ़े : एशिया कप 2022 के लिए 5 टीमों ने किया अपनी-अपनी स्कवॉड का ऐलान, जानिये किस टीम में किस खिलाड़ी को मिला है मौका

ये भी पढ़े : श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा चोट के कारण एशिया कप से बाहर

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube