<

Ashes: एशेज में इंग्लैंड की करारी हार… ऑस्ट्रेलियाई अखबार ने उड़ाया ‘बैजबॉल’ का मजाक, देखें क्या छापा?

The Ashes: एशेज सीरीज में इंग्लैंड की करारी हार पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बैजबॉल का मजाक उड़ाया. ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार ने बैजबॉल के मौत का एलान कर दिया. देखें ऑस्ट्रेलिया के अखबार ने क्या छापा...

The Ashes: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 3 टेस्ट मैच जीतकर एशेज पर अपना कब्जा जमा लिया है. 17 से 21 दिसंबर के बीच खेले गए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली. इंग्लैंड को मिली करारी हार पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरू कर दिया. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने जमकर इंग्लैंड की टीम का मजाक उड़ाया. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इंग्लैंड की हार को खास अंदाज में पेश किया. ऑस्ट्रेलिया के वेस्ट स्पोर्ट अखबार ने 1882 में छपी उस ऐतिहासिक ‘एशेज शोक-सूचना’ को नया रूप दे दिया, जिसने कभी इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता को जन्म दिया था. इस बार इंग्लैंड की चर्चित आक्रामक रणनीति ‘बैजबॉल’ पर निशाना साधा गया था. इस अखबार ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को फेलियर को देखते हुए ‘बैजबॉल’ की मौत का एलान कर दिया.

अखबार ने क्या छापा?

वेस्ट स्पोर्ट ने इंग्लैंड क्रिकेट की बैजबॉल रणनीति पर तंज कसा. अखबार में एक शोक-सूचना लिखी गई. इसमें लिखा गया, ‘बैजबॉल की याद में, जिसकी मौत 21 दिसंबर 2025 को एडिलेड ओवल क्रिकेट ग्राउंड में हुई. ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स द्वारा गहराई से शोक व्यक्त किया गया, लेकिन बाकी किसी को खास फर्क नहीं पड़ा. R.I.P बैजबॉल. बता दें कि इससे पहले साल 1882 में जब इंग्लैंड ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाई थी, तब इंग्लिश क्रिकेट के खत्म होने की हेडलाइन छपी थी. अब जब इंग्लैंड की टीम ने एशेज सीरीज गंवाई है, तो अखबार ने उसी पैटर्न में ‘बैजबॉल क्रिकेट’ को श्रद्धांजलि दी है. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी हलचल तेज हो गई है और इंग्लैंड की रणनीति पर सवाल खड़े हो गए.

इंग्लैंड ने 11 दिनों में गंवाया एशेज

इंग्लैंड ने सिर्फ 11 दिनों के अंदर एशेज सीरीज गंवा दी. एशेज 2025-26 के शुरुआती तीन टेस्ट मैच सिर्फ 11 दिन ही चले. इन तीनों टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. इस एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए. सीरीज की शुरुआत पर्थ में पहले टेस्ट से हुई, जहां पर ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 2 दिन के अंदर ही इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया. इसके बाद ब्रिस्बेन में खेले गए डे-नाइट पिंक बॉल टेस्ट में भी इंग्लैंड को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. फिर एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हरा दिया. हालांकि इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में संघर्ष जरूर किया, लेकिन हार को टाल नहीं पाई. अब इंग्लैंड की टीम पर एशेज में 5-0 से क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है.

14 सालों से ऑस्ट्रेलिया में नहीं जीत पाए टेस्ट

इंग्लैंड की टीम के आंकड़े टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में काफी खराब हैं. इंग्लैंड ने आखिरी बार जनवरी 2011 में ऑस्ट्रेलिया के अंदर कोई टेस्ट मैच जीता था. इसके बाद से इंग्लिश टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतने के लिए तरस गई है. इसके अलावा साल 2017 के बाद से इंग्लैंड एशेज सीरीज भी नहीं जीत पाई है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

NEET UG 2026 Exam: नीट की परीक्षा क्या 1 साल में कर सकते हैं क्रैक? पक्के इरादे वालों के लिए एक असली गाइड

NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…

Last Updated: April 10, 2026 22:56:11 IST

Gujarat Crime: चाची की बहन से प्यार करता था युवक, प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया प्रेमी का ये हाल

Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज…

Last Updated: April 10, 2026 22:37:15 IST

Summer Health: लाल या काला मटका? गर्मियों में किसका पानी है ज्यादा फायदेमंद, सही चुनाव कैसे करें

Summer Health: गर्मियों में लाल या काली मिट्टी का घड़ा किसका पानी ज्यादा ठंडा और…

Last Updated: April 10, 2026 22:34:21 IST

फूल बेचने वाले बच्चे ने राहुल गांधी से की अंग्रेजी में बात, कांग्रेस नेता हुए इंप्रेस, वीडियो वायरल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें…

Last Updated: April 10, 2026 22:26:29 IST

Cholesterol Levels: कोलेस्ट्रॉल को लेकर बदले नियम, कितना होना चाहिए नॉर्मल लेवल, किस उम्र में जरूरी है टेस्ट?

Cholesterol Levels: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा…

Last Updated: April 10, 2026 22:12:28 IST

बिहार में कानून-व्यवस्था पर बड़ा बदलाव, 32 IPS अधिकारी को मिली नई कमान; नोट करें अपने जिलें का प्रभारी

Bihar IPS Transfer: DGP विनय कुमार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के…

Last Updated: April 10, 2026 22:07:28 IST