<
Categories: खेल

भारत से बदला लेने के लिए पाकिस्तान का मास्टर प्लान! टीम में हो सकता है ये बदलाव

Asia Cup 2025: भारत आज दूसरी बार एशिया कप 2025 में पाकिस्तान से भिड़ेगा. पहले मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

India vs Pakistan: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025)में अब तक कई शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं. ग्रुप चरण से अब टूर्नामेंट सुपर-4 में पहुंच गया है. कल ( 20 सितंबर) को सुपर-4 का पहला मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया. मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया. आज ( 21 सितंबर ) को सुपर-4 का दूसरा और सबसे बड़ा मुकबाला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. इससे पहले ग्रुप चरण में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. इस हार का बदला पाकिस्तान की टीम सुपर-4 में लेना चेहेगी. हालाकि पाकिस्तान के भारत को हराना आसान नहीं होगा. पहले हार के बाद पाक अपनी प्लेइंग इलेवन में भी बड़े बदलाव कर सकता है.

क्या पाकिस्तान की सलामी जोड़ी बदलेगी?

भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान अपने टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. उनके हालिया प्रर्शन तो देखते हुए वो अपने ओपनर्स में कुछ बदलाव कर सकते हैं. 

पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब (Sam Ayub) अब तक पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. वह लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं. जिसके वजह से उन्हें शीर्ष क्रम से नीचे उतारा जा सकता है. हालांकि उन्होंने अपनी गेंदबाजी से छह विकेट लिए हैं. लेकिन लगातार उनकी खराब बल्लेबाजी उन्हें मध्य क्रम में ले जा सकती है.

वहीं अयूब की जगह फखर ज़मान को पारी की शुरुआत के लिए चुना जा सकता है. वह पहले भी यह भूमिका निभा चुके हैं और इस समय अच्छी फॉर्म में हैं. मोहम्मद हारिस पर भी विचार किया जा सकता है, क्योंकि वह विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों में योगदान दे सकते हैं. वह वर्तमान में निचले क्रम में खेलते हैं. इससे पहले, वह सलामी बल्लेबाज के रूप में भी खेलते थे.

प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं हारिस रऊफ

हारिस रऊफ को भारत के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच के लिए अंतिम ग्यारह में शामिल नहीं किया गया था. हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान के पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए थे. इसलिए, इस बार भारत के खिलाफ हारिस रऊफ को शामिल किया जा सकता है. हालांकि दुबई की पिच स्पिनरों के लिए अधिक अनुकूल है यही वजह है कि पाकिस्तान ने पिछली बार केवल एक तेज गेंदबाज को मैदान में उतारा था और मैच सात विकेट से हार गया था.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: फखर जमान, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सैम अयूब, खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

Sanju Samson Fifty: संजू सैमसन ये तूने क्या किया? ओमान के खिलाफ शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST