होम / Asian Champions Trophy 2023: भारत ने जीत के साथ की किया आगाज, चीन को 7-2 से हराया

Asian Champions Trophy 2023: भारत ने जीत के साथ की किया आगाज, चीन को 7-2 से हराया

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : August 4, 2023, 7:19 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Asian Champions Trophy 2023:  भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में जीत के साथ शुरुआत की है। अपने पहले मैच में भारत ने चीन को 7-2 से हराया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वरुण कुमार ने भारत के लिए 2-2 गोल दागे। भारतीय टीम मध्यांतर तक 6-2 की बढ़त पर थी, लेकिन दूसरे हाफ में चीन की रक्षापंक्ति ने भारतीय हमलों को सफल नहीं होने दिया। भारत ने सात में से छह गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किए। इससे पहले मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम पर गुरुवार को गत विजेता कोरिया ने पिछडऩे के बाद जापान को 2-1 से हराया। वहीं मलयेशिया ने तीन बार के विजेता पाकिस्तान को 3-1 से परास्त किया।

पहले हॉफ का खेल

भारत को खेल के पांचवें मिनट में पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे हरमनप्रीत ने आसानी से गोल में बदल दिया। तीन मिनट बाद दूसरे पेनाल्टी कॉर्नर को हरमनप्रीत ने फिर गोल में बदल बढ़त 2-0 कर दी। पहला क्वार्टर समाप्त होने से कुछ सेकंड पहले सुखजीत सिंह ने रिबाउंड पर रिवर्स हिट के जरिए गोल किया।

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही आकाशदीप सिंह ने मैदानी गोल कर भारत की बढ़त 4-0 कर दी। चार गोल से पिछड़ने के बाद चीन की टीम हरकत में आई। 18वें मिनट में वरुण कुमार अपने हाफ में गेंद को सही से रोक नहीं पाए। वेनहुई ने इसे अपने कब्जे में लेते हुए गोल कर स्कोर 1-4 कर दिया। एक मिनट बाद ही भारत को छठा पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे वरुण कुमार ने गोल में बदलकर भारत को 5-1 से आगे कर दिया। 25वें मिनट में चीन को दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले। दूसरे पर जेईशेंग गाओ ने इसे गोल में बदल स्कोर 2-5 कर दिया। दूसरा क्वार्टर खत्म होने से पहले भारत को सातवां पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे वरुण कुमार ने एक बार फिर गोल में बदल बढ़त 6-2 कर दी।

दूसरे हॉफ का खेल

तीसरे क्वार्टर में भारत ने आठवें पेनाल्टी कॉर्नर को विविधता के जरिए गोल में बदला। हरमनप्रीत ने सीधे गोल पर निशाना साधने के बजाय मंदीप को तेज पास दिया। उन्होंने इस पर स्टिक लगाकर गोल में पहुंचा दिया। भारत की बढ़त 7-2 हो गई। इसके बाद भारत को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। पूरे मैच में भारत को नौ और चीन को चार पेनाल्टी कॉर्नर मिले। मनप्रीत सिंह को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पहले मैच में पाकिस्तान को मिली हार

इससे पहले दिन के दूसरे मैच में मलयेशिया ने तीन बार के विजेता पाकिस्तान को 3-1 से हराया। दूसरे क्वार्टर में मलयेशिया ने दो मिनट के अंदर 2-0 की बढ़त ली। पहला गोल फैजल सारी ने किया। प्लेयर ऑफ द मैच फिरहान अशरी ने दूसरा गोल किया। मध्यांतर पर मलयेशिया 2-0 की बढ़त पर था। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान को लगातार तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह किसी को भी गोल में नहीं बदल सके। काउंटर अटैक पर मलयेशिया ने 3-0 की बढ़त ले ली। अब्दुल रहमान ने पाकिस्तान के लिए गोल कर स्कोर 1-3 किया। पाकिस्तान को पूरे मैच में सात पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन उसने एक भी गोल नहीं किया।

कोरिया ने जीत के साथ किया आगाज

ढाका में 2021 में हुई एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाले कोरिया ने टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। उसने जापान से एक गोल से पिछडऩे के बाद 2-1 से जीत हासिल की। चार बार एशियाई खेलों का खिताब जीतने वाले कोरिया पर जकार्ता एशियाई खेलों की विजेता जापान ने जमकर शुरुआती हमले बोले। छठे ही मिनट में रयोमा ओका ने रयोसी कातो के तेज पास पर गेंद को गोल की दिशा दिखाकर जापान को शुरुआती बढ़त दिलाई। कोरिया को बराबरी करने में सफलता मिल ही गई जब जांगह्यून जांग का सर्किल के बाहर से ली गई जोरदार हिट को चेओलियोन पार्क ने गोल की दिशा दिखा दी। दूसरे हाफ की शुरुआत में कोरिया ने बढ़त बनाई। जंग हू किम ने दाएं छोर से मिले पास पर खूबसूरत गोल किया

यह भी पढ़ें-Asian Champions Trophy 2023: कल चीन के ख़िलाफ़ अपना पहला मैच खेलेगी भारतीय टीम, जानें टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शेड्यूल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024:ऑरेंज कैप की रेस में किंग कोहली सबसे आगे, पर्पल कैप की दौड़ में ये दो खिलाड़ियों सबसे आगे-Indianews
Madhuri Dixit Birthday: माधुरी दीक्षित को अपने भाई के घर पर करनी पड़ी थी डॉ नेने संग शादी, फिर 4 साल बाद बनी मां -Indianews
Rakhi Sawant की हालत हुई नाजुक, एक्स पति ने फैंस से प्रार्थना करने की अपील -Indianews
57 की उम्र में Madhuri Dixit इस डाइट प्लान को करती हैं फॉलो, अपने डे और नाइट स्किन केयर रूटीन का खोला राज -Indianews
Lok sabha Elections 2024: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर फेंकी चिंगारी, जानिए क्या कुछ कहा-Indianews
Historically Speaking: हिस्टोरिकल स्पीकिंग हुआ लांच, अब इतिहास के परतों से उठेगा पर्दा-Indianews
केन्द्र सरकार ने CAA के पहले सेट को किया जारी, गृह मंत्रालय ने कही ये बड़ी बात-Indianews
ADVERTISEMENT