India News (इंडिया न्यूज़),Asian Games 2023: 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में एशियाई खेलों का आयोजन होगा। जहां 655 सदस्यीय भारतीय दल 61 में से 41 खेलों में अपनी चुनौती पेश करेगा। हांगझोऊ और उसके आसपास कुल 56 खेल स्थानों का उपयोग किया जाएगा, जिसमें 481 स्वर्ण पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा होगी।
हांगझोऊ 2023 आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर से शुरू हो रहा है 8 अक्टूबर को समाप्त होगा। हालांकि, कुछ खेलों की शुरुआत आधिकारिक तारीख़ों से पहले हो जाएंगी, जिनमें फुटबॉल, वॉलीबॉल और क्रिकेट शामिल हैं।
चार साल पर आयोजित किया जाता है एशियाई खेल
एशियाई खेल प्रत्येक चार साल पर आयोजित किया जाता है। इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता का आयोजन शुरुआत में सितंबर 2022 में होना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे साल 2023 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
481 की जाएंगी प्रतिस्पर्धाएं आयोजित
एशियन गेम्स के 19वें संस्करण में 40 खेलों के 61 डिसिप्लिन के तहत कुल 481 प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, जहां 45 देशों के एथलीट पदक के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाएंगे।
एथलेटिक्स में 68 सदस्यीय टीम प्रतिनिधित्व करेगी
एथलेटिक्स में भारत की ओर से 68 सदस्यीय टीम देश का प्रतिनिधित्व करेगी, जिसमें 35 पुरुष और 33 महिला एथलीट शामिल हैं। यह एशियन गेम्स 2023 हांगझोऊ में भारत की सबसे बड़ी टीम भी है।
भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम एशियाई खेलों में करेगी डेब्यू
भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम हांगझोऊ में एशियाई खेलों में अपना डेब्यू करेगी। भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ करेंगे जबकि महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी।
19वें एशियाई खेलों में पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए 74 कोटा स्थान भी हासिल करने का मौक़ा होगा।
कहां देखें एशियन गेम्स 2023
एशियाई खेल 2023 का सीधा प्रसारण यहां देखें
- सोनी स्पोर्ट्स टेन 1
- सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी
- सोनी स्पोर्ट्स टेन 2
- सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एचडी
- सोनी स्पोर्ट्स टेन 3
- सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी
- सोनी स्पोर्ट्स टेन 4
- सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी
- सोनी स्पोर्ट्स टेन 5
- सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी
बता दें की सभी उपयोगकर्ताओं को अपने संबंधित डीटीएच प्रोवाइडर से चैनलों का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
- SonyLiv वेबसाइट
- SonyLiv ऐप
यूजर्स को ओटीटी सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।