होम / Asian Games 2023 Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे गोल

Asian Games 2023 Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दागे गोल

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : September 30, 2023, 8:32 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Asian Games 2023 Hockey: चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेल जारी हैं जहां भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 10-2 से बड़ी जीत हासील की है। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में टीम इंडिया की लगातार यह चौथी जीत है। जीत के साथ भारत ने सेमिफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।अब भारत का आखिरी पूल-ए मुकाबले में बांग्लादेश से सामना होगा।

टीम इंडिया के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने चार गोल दागे, जबकि वरुण ने दो गोल दागे। ललित, शमशेर, मनदीप और सुमित ने एक-एक गोल किया। यह भारत-पाकिस्तान हॉकी मैच में पहली बार है जब दोनों में से किसी एक टीम ने 10 गोल दागे हैं। भारत ने यह कीर्तिमान रचा है।

पहले क्वार्टर का खेल

भारत ने पहले क्वार्टर में आठवें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था। मनदीप सिंह ने फील्ड गोल किया और टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिला दगी। इसके बाद 11वें मिनट में पाकिस्तानी गोलकीपर के फाउल पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना रखी थी।

दूसरे क्वार्टर का खेल

भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वार्टर के 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल किया और टीम इंडिया की बढ़त 3-0 की कर दी। इसके बाद 30वें मिनट यानी दूसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में सुमित, ललित और गुरजंत की जुगलबंदी से भारत ने चौथा गोल स्कोर किया। हाफटाइम तक भारत ने पाकिस्तान पर 4-0 की बढ़त बना ली थी।

तीसरे क्वार्टर का खेल

तीसरे क्वार्टर में 33वें मिनट में पाकिस्तान के फाउल पर भारत को एक और पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत ने गोल दाग गोल की हैट्रिक पूरी की। इसके बाद 34वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल दाग हरमनप्रीत ने गोल का चौका लगाया।

 सुफियान मोहम्मद ने पाकिस्तान के लिए किया पहला गोल

38वें मिनट में पाकिस्तान के सुफियान मोहम्मद ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल दागा। यह पाकिस्तान का मैच में पहला गोल रहा। इसके बाद 41वें मिनट में भारत के वरुण कुमार ने सुखजीत के पास पर शानदार गोल दागा और भारत की बढ़त 7-1 कर दी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में पाकिस्तान के अब्दुल ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग पाकिस्तान की वापसी कराई। तीसरे क्वार्टर में भारत ने पाकिस्तान पर 7-2 की बढ़त बना रखी थी।

चौथे क्वार्टर का खेल

चौथे क्वार्टर में 46वें मिनट में भारत के शमशेर ने शानदार फील्ड गोल दागा। यह भारत का इस मैच में आठवां गोल रहा। इसके बाद 49वें मिनट में ललित उपाध्याय ने जरमनप्रीत सिंह के पास पर गोल दाग भारत की बढ़त 9-2 की कर दी। 53वें मिनट में वरुण ने मैच का अपना दूसरा और भारत का 10वां गोल दागा। इस तरह टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंद दिया।

यह भी पढ़ें-

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Nayanthara ने विग्नेश शिवन संग भगवती कुमारी अम्मन और तिरुचेंदूर मुरुगन मंदिरों की यात्रा, लिया आशीर्वाद -Indianews
Swati Maliwal: क्या राजनीतिक पार्टियों में महिला कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी होती है ? जानें जनता की राय
GPAT 2024: जीपैट के लिए आवेदन में जल्द करें करेक्शन, आज ही यहां से करें सुधार-Indianews
Chandu Champion का पोस्टर रिलीज करने को तैयार थे Kartik Aaryan, फिर हुई यह घटना, अब इस दिन होगा आउट -Indianews
Muslim Voters: क्या बुर्के की आड़ में मुस्लिम महिला वोटर्स को लेकर फर्जीवाड़ा होता है ? जानें जनता की राय
LSG VS DC Toss Update: लखनऊ सुपर जाइंट्स ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Lok sabha Elections 2024: पीएम मोदी इतने करोड़ के संपत्ति के मालिक, चुनावी हलफनामे में दिया ब्योरा-Indianews
ADVERTISEMENT