होम / Asian games 2023 Hockey : भारतीय पुरुष टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में जापान को 5-1 से हराया

Asian games 2023 Hockey : भारतीय पुरुष टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में जापान को 5-1 से हराया

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : October 6, 2023, 5:49 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Asian games 2023 Hockey: चीन के होंगजाउ में एशियन गेम्स 2023 जारी है। जहां भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड जीत लिया है। भारतीय टीम ने शुक्रवार 6 अक्टूबर को एशियाई खेलों 2023 में जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जीत के साथ भारत ने पैरिश ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफिकेशन भी पक्का कर लिया।

भारत ने अपने पूल ए मैच में जापान को 4-2 से हराया था और फाइनल में भी इसी तरह का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन दोहराया था। हरमनप्रीत और मनप्रीत ने हांग्जो के जीएसपी स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान ने दो गोल किए। जापान ने पहले हाफ में शानदार संघर्ष किया लेकिन भारत ने दूसरे हाफ में चार गोल करके पूरी तरह दबदबा बना लिया।

पहले क्वार्टर का खेल

पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। भारत को कुछ पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन गोल करने में नाकाम रही।

दूसरे क्वार्टर का खेल

दूसरे क्वार्टर में 25वें मिनट में भारत ने पहला गोल दागा। पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह ने रिवर्स हिट पर गोल किया और भारतीय टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक भारत ने जापान पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।

तीसरे क्वार्टर का खेल

तीसरे क्वार्टर में 32वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से बेहतरीन गोल दागा। इससे भारत की बढ़त 2-0 की हो गई। इसके बाद 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से बेहतरीन गोल किया और भारत की बढ़त 3-0 की कर दी।

चौथे क्वार्टर का खेल

चौथे क्वार्टर में 48वें मिनट में अभिषेक ने फील्ड गोल किया और टीम इंडिया की बढ़त 4-0 की कर दी। इसके बाद 51वें मिनट में जापान के तनाका सेरेन ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से गोल दागा। इसके बाद 59वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने ड्रैग फ्लिक पर एक और शानदार गोल दागा और भारत की जीत लगभग निश्चित कर दी। इसके बाद दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इस तरह टीम इंडिया ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: कृष्ण बहादुर पाठक, जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित, अमित रोहिदास, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, अभिषेक, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह

एशियाई खेलों 2023 में भारत का सफर-

  • पहला मैच: उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया।
  • दूसरा मैच: सिंगापुर को 16-1 से परास्त किया।
  • तीसरा मैच: जापान को 4-2 से हराया।
  • चौथा मैच: पाकिस्तान को 10-2 से शिकस्त दी।
  • पांचवां मैच: बांग्लादेश को 12-0 से हराया।
  • सेमीफाइनलः दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया।
  • फाइनलः-जापान को 5-1 से हराया

Read more:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MS Dhoni: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद रांची में बाइक चलाते दिखें धोनी,वीडियो वायरल-Indianews
Salman Khan के पिता सलीम खान ने विवादों और अदालती मामलों के दौरान बेटे के बचाव पर दिया रिएक्शन, कही यह बात -Indianews
स्कूलों को गर्मी की छुट्टियों के लिए तत्काल प्रभाव से बंद करें…,गर्मी की लहर के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश
भारी सुरझा के बीच Salman Khan ने लोकसभा चुनाव में डाला वोट, अमिताभ बच्चन समेत Aishwarya Rai ने स्याही लगी उंगली की फ्लॉन्ट -Indianews
iPhone 16 आईफोन 15 से कितना होगा अलग? यहां जानिए
फ्रिजी और दोमुंहे बालों से हो गए हैं परेशान, ये सफेद चीज दिलाएगी राहत
Iran president Ebrahim Raisi: हेलीकॉप्टर क्रैश से ठिक पहले का ईरानी राष्ट्रपति का वीडियो आया सामने , देखें-Indianews
ADVERTISEMENT