होम / Asian Games 2023: सुनील छेत्री संभालेंगे टीम इंडीया का कमान, अपने ग्रुप में दूसरी सर्वश्रेष्ठ रैंक वाली टीम होगी भारत

Asian Games 2023: सुनील छेत्री संभालेंगे टीम इंडीया का कमान, अपने ग्रुप में दूसरी सर्वश्रेष्ठ रैंक वाली टीम होगी भारत

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : August 2, 2023, 8:17 pm IST

India News(इंडिया न्यूज), Asian Games 2023: पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक एशियाई खेल आयोजित किया जाएगा।मंगलवार को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने एशियाई खेल 2023 के लिए 22 सदस्यीय भारतीय फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय फुटबॉल टीम में स्ट्राइकर सुनील छेत्री गोलकीपर गुरपीत सिंह संधू और डिफेंडर संदेश झिंगन सीनियर खिलाड़ियों में शामिल हैं।

भारत अपने ग्रुप में दूसरी सर्वश्रेष्ठ रैंक वाली टीम 

एशियन गेम्स में पुरुषों की फुटबॉल स्पर्धा 2002 से अंडर-23 प्रतियोगिता रही है, जिसमें प्रत्येक टीम में 23 वर्ष से अधिक आयु के अधिकतम तीन खिलाड़ियों के शामिल होने की अनुमति होती है। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को मेज़बान चीन, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। नवीनतम फीफा रैंकिंग में 99वें स्थान पर मौजूद भारत, चीन (80वें) के बाद अपने ग्रुप में दूसरी सर्वश्रेष्ठ रैंक वाली टीम होगी। म्यांमार 160वें स्थान पर है जबकि बांग्लादेश 189वें स्थान पर है।

एशियाई खेल में 2 स्पर्ण पदक भारत के नाम

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने नई दिल्ली 1951 और जकार्ता 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे जबकि बैंकॉक 1970 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। हांगझोऊ 2023 भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के लिए 16वां एशियाई खेल होगा, जिसमें वो हिस्सा लेगी।

स्पेशल केस के रूप में हांगझोऊ खेलों में हिस्सा लेगी भारतीय टीम

भारतीय फुटबॉल टीम एक स्पेशल केस के रूप में हांगझोऊ खेलों में हिस्सा ले रही है। खेल मंत्रालय ने भारत के मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर अपने नियमों में ढील दी है। बता दें कि नेशनल टीम ने लगातार दो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट – इंटरकांटिनेंटल कप और SAFF कप जीते हैं।

नौ साल बाद एशियाई खेलों में भाग लेगी भारतीय टीम

सरकारी नियमों के अनुसार, एशिया में आठवें या उससे बेहतर रैंक वाली टीमों को एशियाई खेलों जैसे महाद्वीपीय आयोजन में भाग लेने की अनुमति होती है। इसी आधार पर भारतीय फुटबॉल टीम ने जकार्ता में आयोजित 2018 एशियाई खेलों में नहीं खेली थी। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम वर्तमान में एशिया में 18वें स्थान पर हैं। भारत नौ साल के अंतराल के बाद आगामी खेलों में भाग लेगा।

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम 

  • गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, गुरुमीत सिंह, धीरज सिंह मोइरांगथेम
  • डिफेंडर: संदेश झिंगन, अनवर अली, नरेंद्र गहलोत, लालचुंगनुंगा, आकाश मिश्रा, रोशन सिंह, आशीष राय
  • मिडफील्डर: जेकसन सिंह थौनाओजम, सुरेश सिंह वांगजाम, अपुइया राल्टे, अमरजीत सिंह कियाम, राहुल केपी, नाओरेम महेश सिंह
  • फॉरवर्ड: शिव शक्ति नारायणन, रहीम अली, अनिकेत जाधव, विक्रम प्रताप सिंह, रोहित दानू, सुनील छेत्री
  • प्रमुख कोच: इगोर स्टिमक

यह भी पढ़ें-Asian Champions Trophy 2023: कल चीन के ख़िलाफ़ अपना पहला मैच खेलेगी भारतीय टीम, जानें टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शेड्यूल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.