<

Ashes Test Melbourne Highlights: अंग्रेजों ने खत्म किया 14 सालों का इंतजार, इंग्लैंड ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा

Aus vs Eng: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया है. साथ ही इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतने के 14 साल के सूखे को भी खत्म कर दिया है. देखें चौथे टेस्ट की हाईलाइट...

Ashes Test Melbourne Highlights: इंग्लैंड ने आखिरकार 14 सालों का सूखा खत्म कर दिया. इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 14 साल बाद किसी टेस्ट मैच में जीत हासिल की है. एशेज सीरीज 2025-26 के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से शिकस्त दी. इसके साथ ही इंग्लैंड ने इस सीरीज में क्लीन स्वीप होने खतरे को भी टाल दिया है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेला गया, जिसमें गेंदबाजों का दबदबा रहा. यह टेस्ट मैच सिर्फ 2 दिनों के अंदर ही खत्म हो गया, जिसमें इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल कर ली. हालांकि इंग्लैंड की टीम सीरीज पहले ही गंवा चुकी हैं, लेकिन अब वो क्लीन स्वीप से बच जाएंगे.

इससे पहले सीरीज के शुरुआती 3 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 3 जीत हासिल की. अब एशेज सीरीज 2025-26 3-1 पर आ गया हो गया है. चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद तेज गेंदबाज जोश टंग को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने इस मैच में कुल 7 विकेट चटकाए. पहली पारी में जोश टंग ने 5 विकेट हासिल किए, जबकि दूसरी पारी में 2 बल्लेबाजों को शिकार बनाया.

2 दिन में खत्म हुआ बॉक्सिंग डे टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच MCG में खेला गया, जिसमें तेज गेंदबाजों ने खूब कमाल किया. इस मैदान की पिच पर बल्लेबाजों को मदद नहीं मिल रही है. इसकी वजह से यह टेस्ट सिर्फ 2 दिनों के अंदर ही खत्म हो गया. इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी सिर्फ 152 रन पर ढेर हो गई. इस दौरान माइकल नेसर ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. इसके बाद इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 110 रनों पर आउट हो गई. इससे ऑस्ट्रेलिया को 42 रनों की लीड मिल गई. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 132 रन बनाए.

इससे इंग्लैंड को 1175 रनों का टारगेट मिला. इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में जैक क्रॉली और बेन डकेट ने अच्छी शुरुआत की. उन्होंने 51 रनों की साझेदारी की. बेन डकेट ने 26 गेंदों पर 34 रन बनाए, जबकि क्रॉली 48 गेंदों पर 37  रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद जैकब बेथल ने 46 गेंदों पर 40 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत की ओर आगे बढ़ाया. आखिर में हैरी ब्रुक (18) और जेमी स्मिथ (3) टीम को जीत दिलाकर लौटे. इंग्लैंड ने 32.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

गेंदबाजों का रहा दबदबा

इस टेस्ट में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 152 रनों पर ढेर हो गई. इंग्लैंड के जोश टंग ने उस पारी में 5 विकेट चटकाए. इसके अलावा गस एटकिंसन ने 2 विकेट, ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट हासिल किए. इसके बाद इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 110 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस पारी में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज माइकल नेसर ने 4 विकेट हासिल किए. इसके अलावा स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट, मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट और कैमरन ग्रीन ने 1 विकेट लिया.

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 132 रनों पर ढेर हो गई. इस दौरान ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने 24 रन और कैमरन ग्रीन ने 19 रन बनाए. इस पारी में इंग्लैंड के गेंदबाज ब्रायडन कार्स ने 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा जोश टंग ने 2 विकेट और कप्तान स्टोक्स 3 विकेट लिए. फिर इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

इंग्लैंड ने खत्म किया 14 साल का इंतजार

इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट में जीत के साथ 14 सालों का लंबा इंतजार भी खत्म किया है. इंग्लैंड की टीम 14 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही है. इससे पहले इंग्लैंड ने आखिरी बार साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया था. इसी के साथ इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में हराने वाली दूसरी टीम बन गई है. अभी तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने घरेलू मैदानों पर 15 बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें सिर्फ 3 मुकाबलो में हार का सामना किया. इसमें भारत ने 2 बार और इंग्लैंड ने 1 बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST