<

डेमियन मार्टिन की जादुई रिकवरी, पूर्व खिलाड़ी के हेल्थ को लेकर गिलक्रिस्ट का बड़ा खुलासा; सुन दंग रह गए लोग

Damien Martin: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है. दिमाग से जुड़ी बीमारी की वजह से मार्टिन कोमा में थे.

Damien Martin: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है. दिमाग से जुड़ी बीमारी की वजह से मार्टिन कोमा में थे. लेकिन अब वह बाहर आ गए थे. इसकी जानकारी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और मार्टिन के टीम मेट एडम गिलक्रिस्ट ने दी है. 

अचानक खराब हो गई थी तबीयत

डेमियन मार्टिन की हाल में ही अचानक घर में तबीयत खराब हो गई थी. जिसके बाद से ऑस्ट्रेलिया की विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा रहे  खिलाड़ी को गोल्ड कोस्ट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद ये पता चला कि उन्हें मेनिन्जाइटिस है जिसमे रीढ़ की हड्डी और दिमाग को ढकने वाली परतों में सूजन आ जाती है. 

इस खतरनाक बीमारी  की वजह से वो कोमा में चले गए थे. लेकिन एक हफ्ते से भी कम समय में उनकी हालत में सुधार नजर आ रहा है. वो कोमा से बाहर आ गए हैं. 

गिलक्रिस्ट ने दिया हेल्थ अपडेट

गिलक्रिस्ट 4 जनरवरी को उनकी सेहत को लेकर एक अपडेट दिया. जिसमे उन्होने बताया कि मार्टिन अच्छी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि डेमियन मार्टिन की स्थिति में हो रहे सुधार को उनका परिवार किसी जादू जैसा मान रहा है.

2003 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में किया शानदार प्रर्दशन

बता दें कि मार्टिन ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में जब विश्व कप अपने नाम किया था तब मार्टिन भी उस टीम का हिस्सा थे.  2003 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. तब मार्टिन ने फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ 88 रन की शानदार पारी खेली थी. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले हैं कुल 67 मुकाबले

मार्टिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 67 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमे उन्होने कुस 4406 रन बनाए हैं. वहीं 208 वनडे में  5346 रन बनाए हैं.कुल मिलाकर दोनों फॉर्मेट में उन्होंने 18 शतक और 60 अर्धशतक भी लगाए.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST