<
Categories: खेल

India ODI Team Announced: BCCI ने किया टीम इंडिया का एलान, रोहित-कोहली की वापसी से ठोस हुआ भारत का ODI स्क्वॉड

KL Rahul Captain India ODI Team: शुभमन गिल की गर्दन की चोट के चलते केएल राहुल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज़ की कमान सौंपी गई है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की मौजूदगी से टीम का संतुलन और भी मजबूत नज़र आ रहा है.

Team India Squad South Africa ODI Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आने वाली ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे. रेगुलर कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी टीम का हिस्सा हैं. 3 मैचों की सीरीज का पहला ODI 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. दूसरा और तीसरा मैच 3 और 6 दिसंबर को रायपुर और विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.

केएल राहुल के हाथ में कमान

सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. केएल राहुल ने 2022 और 2023 में 12 ODI मैचों में भारतीय ODI टीम की कप्तानी की है. रेगुलर कप्तान शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी. इसके बाद वह दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए थे. अब गर्दन में चोट के कारण शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ आने वाली 3 मैचों की ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं.

जडेजा की वापसी

स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है. उन्हें पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए ODI टीम में शामिल नहीं किया गया था. वे अक्षर पटेल की जगह लेंगे, जिन्हें शायद इस सीरीज़ के लिए आराम दिया गया है. विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत इस सीरीज़ के लिए उपकप्तान होंगे. तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम में शामिल किया गया है, जबकि अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज इस बार नहीं हैं. तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है.

साउथ अफ्रीका सीरीज़ के लिए भारतीय ODI टीम

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Ramayan advance booking date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

Ramayan advance booking  date: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और यश स्टारर नितेश तिवारी…

Last Updated: October 11, 2026 19:38:26 IST

Nana Patekar post mortem report: अचानक बिगड़ी थी नाना पाटेकर की तबीयत, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला मौत का राज

Nana Patekar post mortem report: अभिनेता नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह…

Last Updated: October 11, 2026 18:53:57 IST

इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू, PTI सरकार के अधिकार खत्म

Emergency in Pakistan: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा…

Last Updated: October 11, 2026 18:24:50 IST

आर्मी जैसी वर्दी पहनकर लगाता था दिव्य दरबार, ‘काली सरकार’ बाबा निकला हरदोई का हिस्ट्रीशीटर, झांसी से गिरफ्तार

Kali Sarkar Baba Arrested: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ‘काली सरकार’ के नाम से दिव्य…

Last Updated: October 11, 2026 18:15:08 IST

Petrol Diesel Price: पुतिन-ट्रंप की बातचीत के बाद रूस का बड़ा फैसला, क्या भारत में गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol Diesel Price: रूस ने डीज़ल एक्सपोर्ट पर लगी कुछ पाबंदियों में ढील देने का…

Last Updated: October 11, 2026 17:18:30 IST