<

2027 ही नहीं 2028 वर्ल्ड कप भी खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार! टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री पर पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

T. Suman on Bhuvneshwar Kumar: 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की धमाकेदार वापसी! क्या 2028 T20 वर्ल्ड कप है असल वजह? जानिए पूर्व खिलाड़ी ने भुवी के कमबैक पर क्या कहा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होते ही भुवनेश्वर कुमार चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. 36 साल के इस दिग्गज तेज गेंदबाज की लगभग चार साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है. चयनकर्ताओं के इस फैसले पर क्रिकेट फैंस और दिग्गजों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. जहां एक तरफ कई लोग उनकी वापसी को सही ठहरा रहे हैं और मान रहे हैं कि उन्हें टीम से बाहर ही नहीं किया जाना चाहिए था, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना है कि विश्व कप से काफी पहले होने वाली इस सीरीज में 36 साल के सीनियर खिलाड़ी की जगह युवा गेंदबाजों को मौका दिया जाना बेहतर होता.

टी. सुमन ने बताया वापसी का कारण

भुवनेश्वर कुमार के पूर्व साथी खिलाड़ी टी. सुमन का मानना है कि चयनकर्ताओं ने यह फैसला 2028 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर लिया है. उनका कहना है कि आशीष नेहरा की तरह भुवनेश्वर भी 38 साल की उम्र तक भारत के लिए खेल सकते हैं और 2028 वर्ल्ड कप उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए टी. सुमन ने कहा, “यह एक बेहतरीन फैसला है. मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं ने बहुत सोच-समझकर कदम उठाया है. अगला टी20 वर्ल्ड कप 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाना है. ऐसे में यह उनकी फिटनेस को परखने का एक शानदार मौका है. अगर वह वर्ल्ड कप तक खेलते हैं, तो उनकी उम्र 38 साल होगी. आशीष नेहरा ने भी अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच 38 साल की उम्र में खेला था. तो फिर भुवी क्यों नहीं खेल सकते?”

पिछले 4 आईपीएल सीजन में दिखाया शानदार प्रदर्शन

टी. सुमन ने यह भी ध्यान दिलाया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद भुवनेश्वर का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है. उन्होंने पिछले चार आईपीएल सीजन में 60 मैच खेले हैं और इस दौरान वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज रहे हैं.

सुमन ने कहा, “यह एक अद्भुत कहानी है. 36 साल के भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई है. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था और अब ठीक चार साल बाद वह फिर से न्यूजीलैंड के दौरे पर जा रहे हैं. इन चार सालों में उन्होंने चार आईपीएल सीजन खेले और अगर हम इन सभी सीजन्स के आंकड़ों को जोड़ें, तो भुवी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं.”

सपाट पिचों पर भी भुवी का जलवा

भुवनेश्वर के मौजूदा प्रदर्शन की तारीफ करते हुए टी. सुमन ने कहा कि वह लगातार मैच जिताऊ गेंदबाजी कर रहे हैं. वह सपाट पिचों पर भी पावरप्ले में नई गेंद से विकेट निकाल रहे हैं और बीच के ओवरों में भी बल्लेबाजों को बांधकर रखते हैं. डैथ ओवरों में उनकी सटीक यॉर्कर रन बनाने का मौका नहीं देती. ऐसे में टीम में उनका चयन पूरी तरह से सही है.

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर होगी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST

Karwa Chauth 2026: 29 कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

karva chauth kab hai: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 9, 2026 20:23:49 IST

वडोदरा में आई-क्यू का मायोपिया क्लिनिक, बच्चों की आंखों की समय पर देखभाल पर जोर

बच्चों में मायोपिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए आई-क्यू सुपर-स्पेशियलिटी आई हॉस्पिटल्स ने वडोदरा…

Last Updated: October 9, 2026 19:22:14 IST