Big Bash League 2026-27: ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग की भारत में एंट्री होने जा रही है. इस लीग के 16वें सीजन का ओपनिंग मैच चेन्नई में कराए जाने की तैयारी की जा रही है. देखें रिपोर्ट...
भारत में खेला जा सकता है बिग बैश लीग का ओपनिंग मैच.
Big Bash League 2026-27: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तरह दुनिया के बड़े देस अपने टी20 लीग का आयोजन करते हैं. आईपीएल के बाद ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी लीग है. इसका आयोजन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से किया जाता है. अब इस लीग को भारत में लाने की तैयारी की जा रही है. बीबीएल के 16वां सीजन का ओपनिंग मैच भारत के मैदान पर खेला जा सकता है.
इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) पिछले कई महीनों से बीसीसीआई से बातचीत कर रहा है. बीबीएल का नया सीजन दिसंबर में शुरू होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस सीजन का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा. बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके लिए मंजूरी भी दे दी है.
बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम यानी चेपॉक के मैदान पर खेला जाना तय किया गया है. अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बीसीसीआई से मंजूरी मिल जाती है, तो बीबीएल (Big Bash League) के नए सीजन की शुरुआत चेन्नई में होगी. हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक एलान नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 18 मई यानी सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के अधिकारियों की 5 सदस्यीय समिति ने चेन्नई पहुंची थी. कमेटी ने सीएसके बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल मैच देखा. यह कमेटी चेन्नई में चेपॉक के मैदान का जायजा लेने के लिए आए थे.
ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी दूसरे देश की लीग का मुकाबले भारत में खेले जाएंगे. इससे पहले एनबीए, इंग्लिश प्रीमियर लीग और ला लिगा के मैचों की मेजबानी कर चुके हैं. साल 2019 में अमेरिका की फेमस बास्केटबॉल लीग नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन ने भारत में अपने ऑफिशियल प्री-सीजन मैच कराए थे. इसके बाद 2018 में कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्पेनिश लीग ला-लीगा के जिरोना एफसी (Girona FC) और ऑस्ट्रेलियाई ए-लीग के मेलबर्न सिटी एफसी ने भारतीय क्लब केरला ब्लास्टर्स के साथ प्री-सीजन टूर्नामेंट खेला था.
बिग बैश को भारत में लाने की बड़ी वजह यहां का बड़ा क्रिकेट बाजार है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया काफी समय से भारत के क्रिकेट बाजार पर अपनी नजर बनाए हुए है. दरअसल, भारत में क्रिकेट फैंस की काफी ज्यादा संख्या है. ऐसे में यहां पर बिग बैश लीग को काफी लोकप्रियता मिल सकती है.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…