होम / राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत को मिला चौथा मेडल, वेटलिफ्टिंग में बिंदिया रानी ने जीता रजत

राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में भारत को मिला चौथा मेडल, वेटलिफ्टिंग में बिंदिया रानी ने जीता रजत

Naveen Sharma • LAST UPDATED : July 31, 2022, 1:00 pm IST

वैभव शुक्ला, नई दिल्ली, (CWG 2022):

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में शनिवार का दिन भारत के लिए काफी अच्छा रहा। शनिवार को भारत को चौथा मेडल हासिल हुआ है। बिंदिया रानी देवी ने वूमेन्स वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत लिया है। बिंदिया रानी ने स्नैच में 86 का स्कोर किया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 116 का स्कोर बनाया। कुल मिलकर उन्होंने 202 किलो का स्कोर किया और रजत पदक अपने नाम किया।

CWG 2022 में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड

क्लीन एंड जर्क राउंड में बिंदियारानी ने 116 किलो उठाया और साथ ही एक नया नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले का नेशनल रिकॉर्ड भी बिंदिया रानी के ही नाम था। उन्होंने 2021 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में 55 किलोग्राम भारवर्ग में क्लीन एंड जर्क राउंड में 114 किलो का वजन उठाया था। यह उनका पर्सनल बेस्ट भी था। अब कॉमनवेल्थ गेम 2022 में क्लीन एंड जर्क राउंड में बिंदिया का पर्सनल बेस्ट 116 किलो वजन हो गया है।

अगली बार ज्यादा बेहतर करने की कोशिश करूंगी

वेटलिफ्टिंग में सिल्वर जीतने की ख़ुशी बिंदिया रानी के चहरे पर साफ नजर आई। मेडल जितने के बाद उन्होंने कहा कि “मैं पहली बार कॉमनवेल्थ में खेली और सिल्वर जीतकर बहुत खुश हूं। आज मेरी जिंदगी की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस थी। हालांकि, मेरे हाथ से गोल्ड फिसल गया। जब मैं पोडियम पर थी, तब सेंटर में नहीं थी। अगली बार ज्यादा बेहतर करने की कोशिश करूंगी।”

वेटलिफ्टरों ने दिलाए 4 मेडल

कॉमनवेल्थ 2022 मे भारत को अभी तक चार पदक मिले हैं जो वेटलिफ्टरों ने दिलाए हैं। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने 49 किलो भारवर्ग में सोना हासिल किया। वहीं संकेत महादेव और गुरुराजा पुजारी ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में कामयाब रहे।

ऐसा रहा बिंदियारानी का सफर

23 साल की बिंदियारानी मणिपुर की रहने वाली हैं। वह भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के केंद्र में अपनी ट्रेनिंग करती हैं। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से केंद्र बंद तब तब उन्होंने स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू की कोच रह चुकीं अनीता चानू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया था। उसी कठिन प्ररिश्रम की बदौलत राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022)  में उन्होंने भारत को चौथा मेडल दिलाया।

2019 साउथ एशियन गेम्स में जीता सोना

बिंदियारानी देवी ने मलेशिया में 2016 विश्व युवा चैम्पियनशिप में इंटरनेशनल डेब्यू किया और 10वें स्थान पर रही थीं। बिंदियारानी ने साल 2019 में साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने साल 2019 में कॉमनवेल्थ चैम्पियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें : भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले टी-20 में वेस्टइंडीज पर जीत के बाद टीम के प्रदर्शन की सराहना की

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

CWG 2022

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Andhra Pradesh: बिजली का झटका लगने से अचेत पड़ा था बच्चा, रास्ते से गुजर रहे डॉक्टर ने भगवान बन बचाई जान- Indianews
Lok Sabha elections: सोनिया गांधी ने रायबरेली में दिया भाषण, राहुल गांधी ने कहा- भावनात्मक क्षण – Indianews
Uttar Pradesh: पिता 5 बच्चों के होने को लेकर था चिंतित, 13 वर्षीय लड़की ने छोटी बहनों का गला घोंटा- Indianews
Uttar Pradesh: शख्स ने पत्नी का गला घोंटा, रिश्तेदारों को तस्वीरें भेजीं, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली- Indianews
Patanjali: उत्तराखंड ने 14 पतंजलि दवाओं के उत्पादन को निलंबित करने के आदेश पर लगाई रोक- Indianews
PM Modi in Mumbai: पीएम मोदी ने मुंबई में बीआर अंबेडकर, वीर सावरकर को दी श्रद्धांजलि- Indianews
PM Modi in Mumbai: कांग्रेस के माओवादी घोषणापत्र की नजर मंदिरों से…, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना- Indianews
ADVERTISEMENT