होम / BWF World Badminton Championships 2023: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, इंडोनेशियाई जोड़ी को हराया

BWF World Badminton Championships 2023: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, इंडोनेशियाई जोड़ी को हराया

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : August 25, 2023, 5:24 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), BWF World Badminton Championships 2023: डेनमार्क के कोपनहेगन में BWF विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 खेला जा रहा है। गुरुवार को को हुए विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की भारतीय बैडमिंटन पुरुष जोड़ी ने जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के लियो रोली कर्नांडो और डेनियल मार्थिन को प्री-क्वार्टर फाइनल में 21-15, 19-21, 21-9 से हरा कर मैच अपने नाम कर लिया।

पहला गेम

पहले गेम में  बैडमिंटन विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर काबिज़ भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के लियो रोली कर्नांडो और डेनियल मार्थिन के ख़िलाफ़ अच्छी शुरुआत की और पहले मैच को 21-15 से अपने नाम कर लिया।

दूसरा गेम

दूसरे गेम में इंडोनेशियाई जोड़ी ने वापसी करते हुए मैच में शानदार खेल दिखाया और भारतीय जोड़ी के खिलाफ 21-19 से मैच को अपने नाम कर लिया। इसी के साथ मैच तीसरे और निर्णायक मुकाबले तक पहुंच गया।

तीसरा गेम

दूसरा गेम हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी किया और इंडोनेशिया के लियो रोली कर्नांडो और डेनियल मार्थिन को निर्णायक मुकाबले में 21-9 से हरा दिया। पुरुष युगल स्पर्धा में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष रैंकिंग वाली भारतीय जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में 1 घंटा और 1 मिनट तक चले इस मुक़ाबले में जीत दर्ज की।

भारतीय महिला जोड़ी को मिली हार

इससे पहले भारतीय महिला जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद हार के साथ विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो गई। त्रिशा और गायत्री प्री-क्वार्टर फाइनल में 42 मिनट में चीन की जोड़ी चेन क्विंग और जिया यी फैन से 14-21, 9-21 से हार गई। भारतीय महिला जोड़ी पिछले दो सत्रों में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

यह भी पढ़ें-BWF World Badminton Championships: भारतीय शटलर एचएस प्रणॉय ने क्वार्टर-फाइनल में बनाई जगह, पूर्व विश्व चैंपियन को

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.