इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम के चयन के साथ ही पूर्व कप्तान और भारत को 2 बार वर्ल्ड कप दिलवाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को धोनी को टीम का मेंटर बनाने पर विवाद भी शुरू हो चुका है।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनो को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटार बनाने पर विवाद हो गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की शीर्ष परिषद को हितों के टकराव की शिकायत मिली है। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के पूर्व आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने शिकायत भेजकर कहा है कि ये नियुक्ति लोढ़ा समिति के सुधारों के खिलाफ है।
उन्होंने बीसीसीआई की शीर्ष परिषद को लिखे पत्र में कहा कि धोनी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी हैं। लिहाजा धोनी की नियुक्ति हितों के टकराव के नियमों का उल्लघंन है, जिसके तहत एक व्यक्ति दो पद धारण नहीं कर सकता। उन्होंने बीसीसीआई के संविधान के खंड 38(4) का हवाला दिया है, जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि एक व्यक्ति दो अलग-अलग पदों पर नहीं हो सकता है। संजीव गुप्ता ने बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली और जय शाह समेत शीर्ष परिषद के सदस्यों को एक पत्र भेजा है।