Hindi News / Sports / Cricket Kedar Jadhav Joined Bjp Know His Total Assets Car Collection Income Salary Cricket Career

IPL छोड़ BJP की टीम से खेलेंगे केदार जाधव, राजनीतिक पारी शुरू, नेट वर्थ और कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश!

Kedar Jadhav Net Worth: पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव राजनीति के मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने जून 2024 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। जाधव महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य बड़े नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

BY: Deepak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Kedar Jadhav Net Worth: पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव राजनीति के मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने जून 2024 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। जाधव महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और अन्य बड़े नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच साल 2020 में खेला था।

इतनी है कुल संपत्ति?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदार जाधव की कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। उन्होंने यह कमाई क्रिकेट, बिजनेस इन्वेस्टमेंट और स्पॉन्सरशिप डील से की है।

कब संन्यास लेंगे एमएस धोनी? मुंबई से हारने के बाद किया बड़ा खुलासा, सुन दंग रह गए फैंस

Kedar Jadhav Net Worth

केदार जाधव ने आईपीएल से भी करोड़ों रुपये कमाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी सबसे ज्यादा कमाई सीएसके से हुई, जिसने उन्हें तीन सीजन के लिए 7.8 करोड़ रुपये सैलरी दी।

84 लाख की कार में करते हैं सफर

केदार जाधव को कई बार अपनी कन्वर्टिबल बीएमडब्ल्यू कार में घूमते देखा गया है। उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स4 मॉडल की कार है, जिसकी भारत में कीमत 84 लाख रुपये तक है।

कुछ साल पहले जाधव के कोथरूड स्थित घर की तस्वीरें सामने आई थीं। उनका घर 4 मंजिला है, जाधव ने अपने घर में एक प्रशंसक द्वारा दिया गया स्केच लटका रखा है।

मेल ऑफिसर ने उतरवाए कपड़े, 8 घंटे तक ठंडे कमरे में रखा कैद, नहीं जाने दिया वाशरूम, अमेरिका में भारतीय महिला साथ हुआ…

कार में सवार होकर शॉपिंग करने पहुंचतीं, फिर मौका देख गहने पार कर देतीं, 26 लाख का माल 3 बहनों ने ऐसे उड़ाया…जान सबके उड़ गए होश!

Tags:

kedar jadhav bjpKedar Jadhav Net Worth
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue