<

Ranji Trophy: देवदत्त पडिक्कल का दोहरा शतक, केएल राहुल की सेंचुरी, सेमीफाइनल में कर्नाटक मजबूत

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सेमीफाइनल में देवदत्त पडिक्कल ने 232 रन की शानदार पारी खेली. केएल राहुल (141) के साथ 278 रन की साझेदारी कर कर्नाटक को 689/6 तक पहुंचाया.

लखनऊ: कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Paddikal) ने रणजी ट्रॉफी 2025-2026 (Ranji Trophy) सेमीफाइनल में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 232 रन की बड़ी पारी खेली. उत्तराखंड टीम के खिलाफ इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में उन्होंने 330 गेंदों में 29 चौके और 3 छक्के लगाए. यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक है.
पडिक्कल ने शुरुआत से ही संभलकर बल्लेबाजी की. पहले उन्होंने अपना शतक पूरा किया और फिर उसी लय में खेलते हुए 288 गेंदों में दोहरा शतक भी पूरा कर लिया. इससे पहले उनका सबसे बड़ा स्कोर 193 रन था, लेकिन इस बार उन्होंने उससे भी आगे जाकर बड़ी पारी खेली. हालांकि, 232 रन बनाकर वह लक्ष्य रायचंदानी की गेंद पर आउट हो गए.

केएल राहुल ने भी शतक जड़ा

कर्नाटक की मजबूत स्थिति की बड़ी वजह पडिक्कल और केएल राहुल के बीच हुई 278 रन की साझेदारी रही. राहुल ने भी 141 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर उत्तराखंड के गेंदबाजों को ज्यादा मौके नहीं दिए और टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया. कर्नाटक ने पहली पारी में 689/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इतने बड़े स्कोर के बाद टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. उत्तराखंड के लिए अब वापसी करना आसान नहीं होगा.

सेलेक्टर्स का ध्यान खींच रहे पडिक्कल

पडिक्कल की यह पारी टीम के लिए बहुत अहम है. बड़े मैच में इस तरह का प्रदर्शन दिखाता है कि वह लंबे फॉर्मेट में बड़ी जिम्मेदारी निभा सकते हैं. उनकी यह पारी कर्नाटक को फाइनल के करीब ले गई है और साथ ही चयनकर्ताओं का ध्यान भी उनकी ओर जरूर जाएगा. अब देखना होगा कि आने वाले मैचों के लिए चयनकर्ता देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल करते हैं या फिर नहीं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST